प्रज्ञा का नवोदय विद्यालय रूधौली में हुआ चयन, खुशी से झूमें परिजन

*प्रज्ञा का नवोदय विद्यालय रूधौली में हुआ चयन, खुशी से झूमें परिजन*
*बस्ती* विकास क्षेत्र साऊंघाट की ग्राम पंचायत परसालालशाही की एक बच्ची प्रज्ञा वर्मा का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ हुआ है। प्रज्ञा के चयन से प्रधानाध्यापिका मॉ नीरज वर्मा, भाई नक्श वर्मा, पिता प्रेमकुमार वर्मा व दादा हरिराम वर्मा काफी खुश है। दादा ने कहा कि नतिनी के नवोदय विद्यालय में चयन होने से लोग काफी खुश हैं। प्रज्ञा ने अपने इस सफलता को लेकर कही कि दादा व मॉ के मार्गदर्शन से ही मै इस परीक्षा को उत्तीर्ण कर पायी हूँ। प्रज्ञा वर्मा विवेक शिशु शिक्षा निकेतन परसालालशाही में कक्षा पॉच की छात्रा थी। प्रेमकुमार वर्मा ने कहा कि 25 वर्ष के इस स्कूल से अब तक 86 बच्चों का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय रूधौली में हुआ हैं।
स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं शाक्क्षी शर्मा, दयाराम कन्नौजिया, रामकुमार, अजय कुमार, विवेक कुमार, स्मिता मौर्या, कुसुम चौधरी, सुरेन्द्र कुमार गौतम, मारूफ आलम सहित लोगों ने प्रज्ञा वर्मा को बधाई दिया हैं।