प्रदेश के 403 विधायकों को ज्ञापन देगा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन -डॉ बलराम त्रिपाठी!

0

प्रदेश के 403 विधायकों को ज्ञापन देगा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन -डॉ बलराम त्रिपाठी!

संतकबीर नगर। 

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह के निर्देश पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन द्वारा एक साथ उत्तर प्रदेश के सभी 403 विधायकों को आगामी 12 दिसंबर को तथा 80 सांसदों को तीस दिसम्बर को पत्रकारों की बिभिन्न समस्याओं का समाधान कराने के लिए ज्ञापन दिया जाएगा। उक्त जानकारी ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के बस्ती मण्डल के अध्यक्ष डॉ बलराम त्रिपाठी ने दी है।उन्होंने बताया कि एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि संघर्ष के तीसरे चरण में आगामी 12 दिसंबर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के सभी 403 विधानसभा के विधायकों को व 30 दिसंबर मंगलवार को उत्तर प्रदेश के सभी 80 लोकसभा सांसदों को पत्रकारों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन उनके आवास पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत एक साथ पदाधिकारियों द्वारा दिया जाएगा।

यह संगठन प्रदेश के तहसील,ब्लाक तथा जिला एवं कस्बों में कार्यरत पत्रकारों का सबसे अधिक सदस्य संख्या वाला सक्रिय एवं पंजीकृत संगठन है। सरकार की नीतियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य ग्रामीण पत्रकार करते हैं।उत्तर प्रदेश के अलावा देश के कई अन्य राज्यों में भी यह सक्रिय भूमिका में है। प्रदेश के सभी जनपदों में शासन द्वारा गठित जिला स्तरीय स्थायी समिति में एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष गण लगातार बैठकों में पत्रकारों की समस्याओं को उठाकर उसका समाधान भी करा रहे हैं।इसके अलावा संगठन ने पत्रकारों का सामूहिक बीमा कराकर उनके जीवन की सुरक्षा और इलाज के लिए हेल्थ कार्ड दिलाकर सम्मान दिलाया है। पत्रकारों के साथ किसी भी तरह का उत्पीड़न संगठन कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगा। संगठन द्वारा प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालयों पर पत्रकारों की समस्याओं को लेकर जिला और मण्डल स्तर पर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन 12 नवंबर को दिया जा चुका है।आगामी 12 दिसंबर को प्रदेश के सभी 403 विधायकों को तथा 30 दिसंबर को सभी 80 सांसदों को भी एसोसिएशन की तरफ से विभिन्न मांगों का समाधान कराने के लिए ज्ञापन दिया जाएगा। मण्डल अध्यक्ष ने बस्ती मंडल के जनपद बस्ती तथा सिद्धार्थनगर एवं संतकबीरनगर के जिलाध्यक्षों को उक्त दोनों तिथियों को ज्ञापन देने के लिए अपनी तैयारी समय से करते हुए निर्धारित अवधि के भीतर सदस्यता पूर्ण कराने तथा तहसील इकाइयों का गठन कर लेने का निर्देश दिया है।बस्ती मण्डल के तीनों जनपदों बस्ती एवं सिद्धार्थनगर तथा संतकबीरनगर में संगठन को मज़बूत और सशक्त बनाने के लिए जिला तथा तहसील की बैठकें नियमित होनी चाहिए। तहसील इकाइयों को और अधिक सक्रिय तथा गतिशील किया जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...