पुलिस भर्ती की परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से DM व SP ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण।
उ0नि0 नागरिक पुलिस भर्ती की परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से DM व SP ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण।
ड्यूटी में लगे अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

संतकबीर नगर-
उ0नि0 नागरिक पुलिस भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढ़ग से संपन्न कराने के उद्देश्य से एचआरपीजी कॉलेज, एचआरआईसी कॉलेज, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज तथा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद सहित अन्य परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर वहां की सुरक्षा व्यवस्था, व्यवस्थापन एवं परीक्षा की तैयारियों का जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जायजा लिया तथा निरीक्षण के दौरान ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने, अभ्यर्थियों की सुगम व व्यवस्थित प्रवेश व्यवस्था सुनिश्चित करने, संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखने तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न होने देने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, अनुचित गतिविधि या नकल से संबंधित प्रयासों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा सभी अधिकारी पूरी सतर्कता, निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें एवं उ0नि0 नागरिक पुलिस भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा को सकुशल एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है तथा सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है ।
