पत्नी की विदाई कराने आए शौहर व परिजनों को बंधक बना कर पीटा।
*पत्नी की विदाई कराने आए शौहर व परिजनों को बंधक बना कर पीटा।*
*मेहदावल थाना क्षेत्र के शेखापुर की घटना।*
*24 घंटे रहे बंधक परिजनों को पुलिस ने कराया मुक्त।*
*ब्यूरो रिपोर्ट- के0पी0 मौर्य*
*संतकबीरनगर-* जनपद अंतर्गत मेहदावल थाना क्षेत्र के एक गांव में पत्नी की बिदाई कराने ससुराल आए पति तथा उसके परिजनों की लड़की पक्ष के लोगों ने बंधक बनाकर जमकर पीटा। 24 घंटे तक लड़का तथा उसके परिजन लड़की वालों के गिरफ्त में थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इन्हें मुक्त कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नौ लोगों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।
पीड़ित परिजन जनपद गोरखपुर के ग्राम डुमरी थाना सहजनवा निवासी कुर्बान अली द्वारा पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि अपने बेटे क्रीम की शादी शेखापुर थाना मेहदावल निवासी शबा परवीन पुत्री जमालुद्दीन के साथ किया था। लड़की पक्ष के घर वाले विदाई की बात करने को लेकर रविवार को अपने गांव बुलाए थे।
अभी दोनों पक्षों में बातचीत चल ही रही थी कि लड़की शबा परवीन लड़की की मां खलीफुनिशा समीउल्लाह निवासी वेलवा सेंगर मशरूफ आलम बेलवा सेंगर निशार अहमद लोहरसन इम्तियाज गुलहरिया निवासी आबिदा खातून निवासी थाना खेसरहा राबिया खातून व साबिर अली आदि गाली गुप्ता देने लगे।जब गाली गुप्ता देने से मना किया तो उक्त लोगों ने मेरे लड़के, पत्नी व मुझे रस्सी से बांध कर लाठी डंडा लात घूसों से बुरी तरह मारे पीटे। जिससे हम सभी को गंभीर चोट आई। जान माल की भी धमकी देने लगे।
पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर नौ लोगों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है।
थाना अध्यक्ष सतीश कुमार सिंह ने बताया कि उक्त मामले में पीड़ित की तहरीर पर नौ लोगों के दिल बंधक बनाने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए मामले की जांच की जा रही है। जो भी आरोपी हैं उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
हमारे तथा परिवार के साथ लड़की पक्ष के लोगों ने मारपीट करने के साथ ही 24 घंटे बंधक बनाकर रखा और बुरी तरह मारा पीटा। जिससे मेरे लड़के की स्थिति गंभीर है जिसका इलाज मैं गोरखपुर कर रहा हूं। आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई हो यही न्याय चाहता हूं।
