पत्नी के मौत के ठीक 15 घंटे बाद पती ने फांसी लगाकर दी जान

0

पत्नी के मौत के ठीक 15 घंटे बाद पती ने फांसी लगाकर दी जान

रिपोर्ट दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव

नानपारा बहराइच
जिले के नानपारा कोतवाली इलाके स्थित परसा ग्राम के रहने वाले पप्पु का अपनी पत्नी बिट्टन से शनिवार की शाम किसी बात को लेकर विवाद हो गया । जिससे नाराज पत्नी ने घर के अंदर फंदे से लटक अपनी जान दे दी । सूचना पर मृतका के परिजन मौके पर पहुंचे उन्होंने पति पर हत्या का आरोप लगाया सूचना पर पहुंची नानपारा पुलिस ने देर रात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
वही रविवार सुबह मृतका के पति पप्पू का घर से एक किलोमीटर दूर आम के पेड़ पर फंदे से लटकता शव मिलने से हड़कंप मच गया । सूचना पर फोरेंसिक टीम व स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच करते हुए शव को नीचे उतरवाया , 24 घंटे में पति पत्नी की मौत से परिजनो में कोहराम मच गया । मृतक पप्पू पिता महंगू ने बताया कि बीते शनिवार की शाम को पति पत्नी में विवाद हुआ था जिसके बाद उसकी पत्नी की मौत हुई थी । बहु के परिजनों में बेटे पर हत्या का आरोप लगाया था । जिसके बाद से रात से ही गायब था आज सुबह दस बजे उसका आम के पेड़ से लटकता शव मिला है । वही मृतका के भाई आलोक ने बताया कि उनकी बहन की करीब आठ साल पहले पप्पू से शादी हुई थी दहेज की मांग करता था । उसने कल मेरी बहन को मार दिया आज उनकी मौत की भी जानकारी मिली है ।
मृतक पप्पू मजदूरी करता था , उसकी चांदनी उम्र पांच साल व रौशनी उम्र 3 साल की दो बेटियां है । माता पिता की मौत से दोनो बेटियां अनाथ हो गई है ।
नानपारा कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है । क्षेत्राधिकारी नानपारा प्रदुम्न सिंह ने बताया दोनो पक्षों के आरोपों की जांच की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...