नगर पंचायत की खुली नींद: मगहर में बंद पड़े फव्वारों की हुई सफाई, जल्द शुरू होने की उम्मीद।
मगहर – संत कबीर नगर।
नगर पंचायत मगहर में बंद पड़े फव्वारों की खबर को प्रमुखता से छापा, उसके बाद नगर पंचायत प्रशासन की कुंभकर्णी निद्रा टूटी और दोनों फव्वारों की सफाई कराया गया।इससे फव्वारों को चालू होने की संभावना बढ़ी है।
नगर के बाईपास चौराहा, काजीपुर चौराहा और गांधी आश्रम चौराहे पर लगे कई महीने से फव्वारे बंद पड़े हुए हैं।इसके बंद होने नगर की सुंदरता को खराब होने से लोगों में नाराजगी देखी गई।इसके साथ ही बाहर से आने वाले पर्यटक यात्रियों को निराशा हो रही थी।इसकी खबर को छापा है। खबर के छपने के बाद नगर पंचायत प्रशासन ने संज्ञान में लिया और कर्मचारियों को लगाकर बंद पड़े फव्वारों में जमा बरसाती पानी को निकालने के बाद उसकी साफ सफाई किया।इसकी साफ सफाई के होने पर नगर में तरह तरह की चर्चा की जा रही है। नगर के भोलू कन्नौजिया,अमन कन्नौजिया,अब्दुर्रहमान खां आदि ने फव्वारों को नियमित संचालन किए जाने की नगर की प्रशासन से उम्मीद जताई है।जिससे नगर की खूबसूरती बढ़ सके और यहां आने वाले लोगों को बेहतर माहौल मिलेगा।इस ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व वाले कस्बे के सौंदर्यीकरण की योजनाओं से स्थानीय लोगों और बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को काफी उम्मीद किया है।नगर पंचायत समय समय पर खराब फव्वारों की तकनीकी जांच कराकर खराब मोटर, पाइपलाइन अथवा विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त कराना चाहिए
