मोबाइल क्रय केन्द्र ने किसानों के घर पहुँच कर खरीदा 465 कुन्तल गेहूँ

0

मोबाइल क्रय केन्द्र ने किसानों के घर पहुँच कर खरीदा 465 कुन्तल गेहूँ !

बस्ती-

खाद्य एवं रसद विभाग एवं पीसीयू के मोबाइल क्रय केन्द्र प्रभारियों द्वारा शुक्रवार को 465 कुन्तल गेहूँ किसानों के घर पहुँच कर खरीदा गया। जिसमें सबसे अधिक क्रय खादय एवं रसद विभाग प्लास्टिक काम्प्लेक्स के क्रय प्रभारी सुभाष सिंह द्वारा 448.50 कुन्तल तथा पीसीयू धमौरा के प्रभारी तेजेन्द्र प्रताप शुक्ल द्वारा 16.50 कुन्तल गेहूं की खरीद किया गया हैं।
राजा ऐश्वर्यराज सिंह के गंधरिया सिर का 250 कुन्तल, गंधरिया के मो० सलमान खान व इन्ताफ अली का 67.50 कुन्तल, कलीमुल्लाह का 15 कुन्तल, इकबाल हुसेन का 22 कुन्तल, तकसीर अहमद का 30 कुन्तल तथा अमजद अली का 64 कुन्तल गेहूँ की खरीददारी घर से की गई। वहीं पीसीयू धमौरा के क्रय प्रभारी तेजेन्द्र प्रताप शुक्ल द्वारा महुंआरी के किसान रवीन्द्र कुमार से 16.50 कुन्तल गेहूँ की खरीददारी किया गया है।
बेलभरिया के किसान रवीन्द्र कुमार, गंधरिया के तकसीर अहमद व अमजद अली ने बताया कि मोबाइल क्रय केन्द्र से हम किसानों को क्रय केन्द्रों का चक्कर नहीं लगाना पड़ रहा हैं। इतना ही नहीं मेरा पल्लेदारी के साथ साथ वाहन का भाड़ा व समय भी बच जा रहा हैं। घर पर ही क्रय प्रभारियों द्वारा पहुंच कर अंगूठा लगवाकर तुरन्त क्रय करवा लिया जा रहा हैं। इससे हम किसानों को काफी फायदा होता दिख रहा हैं।
डिप्टी आरएमओं विपिन्न राय व पीसीयू के जिला प्रबंधक शशि शेखर शुक्ल ने बताया कि मोबाइल क्रय केन्द्र से किसानों का बचत ही बचत है। कहा कि क्रय केन्द्रों पर जाना, वाहन की व्यवस्था करना, पल्लेदारी देना सहित से किसानों को छुटकारा मिल गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...