जमकर बरसा रंग,रंगों में सराबोर रहे जनपदवासी

0

जमकर बरसा रंग,रंगों में सराबोर रहे जनपदवासी
—————————————–

होली खेले रघुवीरा अवध में……

ब्यूरो रिपोर्ट दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव

चिता भस्म मसाने की होली रही आकर्षण का केन्द्र’

बहराइच।जनपद में रंगोत्सव पर्व धूमधाम से हर्षोल्लास वातावरण में मनाया गया।होरियार रंगों को लेकर काफी उत्साहित दिखे।बृहस्पतिवार देर रात होलिका दहन के बाद रंग खेलने की परम्परा शुरू हो गई।चौक चौराहें होली गीतों से गुलजार रहे।होली की मस्ती में युवा गीतों पर थिरकते नजर आए।शहर के घण्टाघर, छावनी चौराहा,अग्रसेन तिराहा,हॉस्पिटल चौराहा,पानी टँकी, डीएम तिराहा,नगर पालिका चौराहा सहित अन्य क्षेत्रों में होरियार रंगों की मस्ती में डूबे प्रेम,सौहार्द की भक्ति में लीन रहे।शुक्रवार की सुबह होली के मुख्य पर्व के मद्देनजर घंटाघर पर बहराइच होली समिति के अध्यक्ष दीपक सोनी दाऊ जी,महामंत्री सुमित खन्ना व अन्य पदाधिकारी एक दूसरे को अबीर, गुलाल व रंग लगाकर होली की बधाई प्रेसित कर रहे थे।वहीं दूसरी ओर छावनी चौराहे व अग्रसेन तिराहे पर होरियारों की टीम मस्ती के मूड में होली गीतों पर थिरकते नजर आए।होलिकोत्सव को लेकर जिला प्रशासन की टीम शांति व्यवस्था के लिए चौक चौराहें पर मार्च करती दिखाई पड़ी।

(बॉक्स में)

नर सिंह शोभायात्रा रही आकर्षण का केन्द्र

शुक्रवार की सुबह नगर के पंचायती मन्दिर छावनी चौराहे से नर सिंह शोभायात्रा की शुरुआत हुई।शोभायात्रा में भगवान स्वरूप श्री राम जी व लक्ष्मण जी रंगों से सराबोर सभी पर गुलाल,अबीर व फूलों से होली खेलते हुए नगर भ्रमण कर रहे थे।यह शोभायात्रा छावनी चौराहे से शुरू होकर घण्टाघर, पीपल तिराहे होते हुए चौक बाज़ार स्थित श्री हनुमानजी के मंदिर पर समाप्त हुई।

(बॉक्स में)

होलिका दहन पर हुई चिता भस्म मसान होली

बहराइच होली समिति के तत्वावधान में श्री महाकाल सेवक मण्डल द्वारा होलिका दहन के अवसर पर घण्टाघर प्रांगण में चिता भस्म मसाने की होली खेली गई।भस्म मसाने की होली देखने के लिए दूर दराज से दर्शक शाम से घण्टाघर प्रांगण में जुटने लगे थे।तीन चिताओं को सजाकर भोले शंकर के भक्तों ने जमकर मसाने की होली खेली।पूरा प्रांगण अबीर,गुलाल से सराबोर था।

(बॉक्स में)

घण्टाघर पर आयोजित हुआ होली मिलन कार्यक्रम

परम्परागत रूप से होली पर्व के मुख्य दिवस सांय में होली समिति द्वारा शहर की धड़कन कहे जाने वाले घण्टाघर पार्क में होली मिलन व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें पूर्व सांसद अक्षयवर लाल गोंड,पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा,सदर विधायिका अनुपमा जायसवाल,पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी,भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय,निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्याम करण टेकड़ीवाल,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कन्हैया लाल रूपानी,विभाग प्रचारक कृष्ण कुमार जी,विभाग कार्यवाह भूपेन्द्र जी,जिला प्रचारक अजय जी,पयागपुर संयोजक निशंक त्रिपाठी, सदर विधायक प्रतिनिधि अशोक जायसवाल,गौरव वर्मा,राघवेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।होली समिति द्वारा सभी को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।तत्पश्चात समिति द्वारा बुरा न मानो होली है स्लोगन के तहत जनपद के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों,पत्रकारों, चिकित्सकों,व्यापारियों एवं होली समिति के पदाधिकारियों को उपाधियां भेंट की।उपाधियों का संचालन पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने किया।उपाधि वितरण के बाद गीत,संगीत का कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा।जबकि मंच का संचालन मंदीप सिंह वालिया ने किया।

त्रिमुहानी घाट के श्री हनुमानजी के मन्दिर पर आयोजित हुआ होली मिलन कार्यक्रम

शनिवार की सुबह त्रिमुहानी घाट स्थित श्री हनुमानजी के मन्दिर पर भजन,कीर्तन, प्रसाद वितरण के साथ होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौरान बहराइच होली समिति के पदाधिकारी व क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

बहराइच होली समिति के पदाधिकारी चप्पे चप्पे पर रहे तैनात

होलिकोत्सव पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण व व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए बहराइच होली समिति द्वारा पदाधिकारियों को क्षेत्रवार दायित्य सौंपे थे जो चप्पे चप्पे पर तैनात रहे।

(बॉक्स में)

इनकी रही भूमिका

सतरंगी पर्व को उल्लासपूर्ण वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए बहराइच होली समिति व जिला प्रशासन के समन्वय से कही भी किसी तरह की कोई घटना सामने नही आई।शुक्रवार का दिन होने के बाद भी दोनों समुदाय के लोगो ने आपसी सहमति से शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार को मनाया।होलिकोत्सव कार्यक्रम में दीपक प्रकाश सोनी दाऊ जी,सुमित कुमार खन्ना, कृष्ण गोपाल तायल,सुरेश गुप्ता,सुदामा मिश्रा,मीडिया प्रभारी सचिन श्रीवास्तव, अद्वैत शैलवरांश,कन्हैया सोनी,विष्णु कुमार शर्मा,सुधाकर मिश्रा,उमा शंकर सोनी,राजेन्द्र कुमार उर्फ युवराज,मंदीप सिंह वालिया,योगेंद्र श्रीवास्तव, राजेन्द्र कुमार गुप्ता,अंकित सिंह,नितिन रूपानी, आनन्द कुमार कक्कू,अनुराग रस्तोगी,राहुल रॉय, देवेन्द्र कुमार मिश्रा,मनीष रस्तोगी,अमित टण्डन,मनोज मिर्ची इन लोगो की महती भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...