हीरा लाल इंटर कॉलेज में भूकंप, अग्निशमन से बचाव के संबंध में मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन

0

हीरा लाल इंटर कॉलेज में भूकंप, अग्निशमन से बचाव के संबंध में मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन

 

 

संत कबीर नगर : जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश की देख रेख़ में उप जिलाधिकारी खलीलाबाद शैलेश दुबे, पुलिस क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अजीत चौहान द्वारा हीरालाल इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय कैडेट कोर (आर्मी विंग), भारत स्काउट गाइड, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, राजस्व विभाग, फायर विभाग, खाद एवं रसद विभाग के कार्मिकों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा भूकंप और अग्निशमन से बचाव संबंधित मॉकड्रिल का अभ्यास किया गया।
मॉक ड्रिल में छात्र-छात्राओं द्वारा कॉलेज में भूकंप आने और आग लगने पर कैसे बचा जाए आदि से संबंधित मॉकड्रिल किया गया। बच्चों द्वारा आपदा राहत केंद्र एवं अग्नि शमन विभाग के कार्मिकों द्वारा सचित्र मॉक ड्रिल किया गया। मॉक ड्रिल अभ्यास के दौरान भूकंप आने पर आपदा राहत केंद्र को सूचित किया जाता है और आग लगने पर सूचना मिलने के पश्चात फायर सर्विस की गाड़ी मौके पर पहुंचती है और फायर कर्मी द्वारा एफएसओ के नेतृत्व में आग पर काबू पाने संबंधित मॉक ड्रिल अभ्यास किया गया।
इस अवसर पर तहसीलदार खलीलाबाद जनार्दन, नायब तहसीलदार प्रियंका तिवारी, सचिव, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी संत कबीर नगर, प्रधानाचार्य राम कुमार सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ0 आर पी मौर्य, डॉ0 रचना, एफएसओ अशोक कुमार यादव, यातायात निरीक्षक परमहंस, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित अन्य संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...