हड़िया में भाजपाईयों ने मनाया बाबा साहब डॉ० भीमराव अम्बेडकर की 134 वीं जयंती

0

Oplus_16908288

हड़िया में भाजपाईयों ने मनाया बाबा साहब डॉ० भीमराव अम्बेडकर की 134 वीं जयंती !

शिक्षा शेरनी का वह दूध हैं जिसे जो पिएगा, वहीं दहाड़े मारेगा-रवि सोनकर !

बस्ती – विकास क्षेत्र साऊंघाट के ग्राम पंयायत हड़िया के एक मैरेज हाल में भारतीय जनता पार्टी के लोगो द्वारा संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी के 134 वीं जयंती को मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष व प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह जी रहें। कार्यक्रम का शुभारम्भ बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया !

हर्रेया विधायक अजय सिंह ने कहा कि बाबा साहब के अतुलनीय योगदान को कोई भी नहीं भुला सकता हैं। भाजपा ने यूपी में सबसे पहले दलित मुख्यमंत्री मायावती जी को बनाया गया था। काग्रेस, सपा व अन्य पार्टिया बाबा साहब का नाम लें लें कर लोगों को सिर्फ गुमराह करने का काम किया हैं। वहीं भाजपा सरकार ने बाबा साहब के सम्मान में कोई ऑच आने नहीं दिया है। पूर्व विधायक रवि सोनकर ने बाबा साहब के बारे में कहा कि सूर्य के सामने दीपक दिखाने जैसा हैं। बाबा साहब सिर्फ दलितों के नेता नहीं थे, वे सर्व समाज व सर्व धर्म के नेता थे। बाबा साहब के बनाएं गये संविधान को पुरा विश्व इनके आगे नतमस्तक होता है। कहा कि शिक्षा शेरनी का वह दूध हैं, जिसे जो ही पिएगा, वह दहाहें अवश्य मारेगा। पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि बाबा साहब के सम्मान से लेकर उनके धरोहरों को भाजपा सरकार संरंक्षित कर रहीं हैं। कहा कि आजादी की लड़ाई से लेकर संविधान के निर्माण तक बाबा साहब का विशेष योगदान हैं। जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि भाजपा सरकार बाबा साहब के जीवनवृत्त को लेकर जनजन तक पहुंचाने का कार्य सरकार चला रहीं हैं। विगत 13 अप्रैल से ही पुरे प्रदेश व जिले में भाजपा सरकार द्वारा बाबा साहब पर विविध कार्यक्रम चला रहीं हैं। मुख्य अतिथि पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह व प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी संतोष सिंह ने कहा कि बाबा साहब जैसा विद्वान पुरे देश में कोई नहीं था। जिससे काग्रेस, सपा व अन्य पार्टिया बाबा साहब से इष्र्या रखती थी। बाबा साहब को सदन में जाने से रोकती थी। बाबा साहब के साथ षडयंत्र करके उन्हें चुनाव तक हरवा दिया जाता रहा हैं। काग्रेस कभी नहीं चाहती थी कि बाबा साहब को सम्मान मिले। संविधान सभा में राहुल गॉधी तख्ती पर पोस्टर लेकर घूमते रहते हैं कि संविधान खतरें में हैं। अरे संविधान नही काग्रेस सपा की कुर्सी खतरे में है। कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने बाबा साहब के प्रत्येक धरोहर को संरंक्षित कर रहीं हैं। बाबा साहब के नाम से कई योजनाएं चलाकर सभी को रोजगार, शिक्षा व आत्म निर्भर बना रहीं हैं। कार्यक्रम का संचालन कर रहें व्लाँक प्रमुख अभिषेक कुमार ने कहा कि बाबा साहब की बदौलत आज देश, प्रदेश का दलित समाज विभिन्न क्षेत्रों में जाकर उन्नति कर रहा हैं। कहा कि आज जो मैं ब्लॉंक प्रमुख बना हूं, वह बाबा साहब व भाजपा सरकार के बदौलत ही बना हूँ। आज का दलित समाज बेहतर शिक्षा ग्रहण कर आईएएस, आईपीएफएस, पीसीएस, डॉक्टर, इंजीनियर, सांसद विधायक आदि बनकर बाबा साहब के सपनों को साकार कर रहा है। सभी मेहमानों को स्मृति-चिन्ह भेंट कर सभी के प्रति आभार प्रकट किया हैं। इस अवसर पर दर्जा प्राप्त मंत्री गौ सेवा अध्यक्ष महेश शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख यशकांत सिंह, पवन कसौधन, राजेश पाल, अंकुर वर्मा, चन्द्रपाल राना, प्रभु दयाल वर्मा, कमेन्द्र चौहान, विद्यामणि सिंह, भोला गुप्ता, सतीश सिंह, रामप्रताप सिंह, अवनीष सिंह भारत, सूर्यप्रकाश शुक्ल, पुष्कर आदित्य प्रताप सिंह, ममता सिंह, दिनेश प्रताप सिंह, रामसूरत गौड़ के साथ ही ग्राम प्रधानगण, क्षेत्र पंचायतगण एवं समूह की महिलाएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...