गैंगस्टर एक्ट के 03 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच।
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बहराइच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में गैंगस्टर एक्ट में वांछित तीन अभियुक्तों को थाना दरगाह शरीफ पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार जिलाधिकारी बहराइच द्वारा अनुमोदित गैंग चार्ट तथा पुलिस अधीक्षक बहराइच के आदेश के क्रम में थाना दरगाह शरीफ पर मु0अ0सं0 395/2026, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
अभियुक्तों पर संगठित रूप से आर्थिक, भौतिक एवं अन्य लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से कमजोर एवं असहाय महिलाओं को कथित रूप से प्रलोभन देकर गंभीर अपराध कारित करने तथा समाज में भय एवं आक्रोश का वातावरण उत्पन्न करने के आरोप हैं। पुलिस द्वारा प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई करते हुए गैंग लीडर सहित तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगणों का नाम –
1. पप्पू पुत्र दोस्त मोहम्मद, निवासी नाजिरपुरा, थाना कोतवाली नगर, जनपद बहराइच।
2. मो0 हनीफ पुत्र कलाम अहमद, निवासी नाजिरपुरा, निकट पप्पू इलेक्ट्रिक, थाना कोतवाली नगर, जनपद बहराइच।
3. मो0 इमरान अली पुत्र बदरी मियां, निवासी ग्राम पतिलार, थाना चौराहा, जिला बेतिया, बिहार, हाल पता सज्जन के मकान में त्रिमुहानी रोड पर एक्सेल स्टेटिंग रिपेयरिंग की दुकान, थाना कोतवाली देहात, जनपद बहराइच।
गैंग लीडर एवं सदस्यों का आपराधिक इतिहास –
- पप्पू पुत्र दोस्त मोहम्मद
मु0अ0सं0 384/2025, धारा 70(1) भारतीय न्याय संहिता, थाना दरगाह शरीफ।
मु0अ0सं0 395/2026, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर अधिनियम, थाना दरगाह शरीफ।
- मो0 हनीफ पुत्र कलाम अहमद-
मु0अ0सं0 384/2025, धारा 70(1) भारतीय न्याय संहिता, थाना दरगाह शरीफ।
मु0अ0सं0 395/2026, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर अधिनियम, थाना दरगाह शरीफ।
- मो0 इमरान अली पुत्र बदरी मियां-
मु0अ0सं0 384/2025, धारा 70(1) भारतीय न्याय संहिता, थाना दरगाह शरीफ।
मु0अ0सं0 395/2026, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर अधिनियम, थाना दरगाह शरीफ।
गिरफ्तार अभियुक्तों को नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु न्यायालय, बहराइच के समक्ष प्रस्तुत किए जाने के लिए रवाना किया गया।
पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अमितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में व0उ0नि0 चन्द्र प्रताप सिंह, उ0नि0 अमरनाथ, उ0नि0 महेश चन्द्र उपाध्याय, हे0का0 सुधाकर शर्मा, का0 अनुराग शर्मा एवं का0 नितिन कुमार, थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराइच शामिल रहे।
