बहराइच- अजगर को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ा।
सालवा रिसॉर्ट के पीछे अजगर निकलने से मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू।
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच-
थाना रिसिया क्षेत्र के बभनी सैदा गांव के निकट अजगर निकलने से लोगों में हड़कंप मच गया। बहराइच-नानपारा हाईवे पर स्थित सालवा रिसॉर्ट के पीछे अजगर दिखाई देने पर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद उसे सुरक्षित रूप से बंगला चक के जंगल में छोड़ दिया गया।
अजगर के रेस्क्यू अभियान में वन रक्षक शिवम पांडेय, शमीम माली, रामनाथ तथा वाचर राम सगर सहित वन विभाग के कर्मचारी शामिल रहे। अजगर के सुरक्षित रेस्क्यू और जंगल में छोड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

