डीसीएम ने ई रिक्सा को पीछे से मारा ठोकर, चार घायल

0

डीसीएम ने ई रिक्सा को पीछे से मारा ठोकर, चार घायल

एक महिला व एक पुरूष की हालत गंभीर

108 की मदद से थानाध्यक्ष ने सभी को भिंजवाया जिला अस्पताल

 

बस्ती-पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के बस्ती बांसी मार्ग के खुटहना गॉव के सामने शुक्रवार की दोपहर बाद आगे चल रहें ई रिक्शा के पीछे से डीसीएम चालक ने जोरदार ठोकर मार दिया। जिसमें एक महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुँचें थानाध्यक्ष वाल्टरगंज उमाशंकर त्रिपाठी मय फोर्स द्वारा 108 की मदद से जिला अस्पताल भिंजवाया गया। तथा, दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाने ले जाया गया हैं।
वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के सैंथवलिया गॉव निवासिनी 47 वर्षिया सीमा देवी पत्नी स्व रामसागर जो ई रिक्सा पकड़कर खरहरा गॉव के एक रिश्तेदार के क्रिया कर्म में जा रहीं थी। इसी ई रिक्सा में दो सगे भाई सोनहा थाना क्षेत्र के भानपुर निवासी चन्द्रशेखर 50 वर्ष व विरेन्द्र कुमार 46 वर्ष पुत्रगण लल्लू प्रसाद जो गौरा चौराहें पर ई रिक्सा में बैठ कर मनौरी जा रहें थे। अभी ये तीनों पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के खुटहना गॉव के सामने पहुँचे ही थे कि पीछे से पंजाव के नम्बर वाली डीसीएम जो ई रिक्सा के पीछे जा कर घुस गई। जिसमें ई रिक्सा के पीछे की चेचिस डीसीएम के आगे जा कर फंस गई। जिससे ई रिक्सा में बैठे दोनो सगे भाई चन्द्रशेखर व विरेन्द्र तथा महिला सीमा देवी व ई रिक्सा चालक पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के घरसोहिया गॉव निवासी हरिप्रकाश पुत्र पुर्णमासी 48 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गये। जिसमें चन्द्रशेखर का वाया पैर खंड खंड टूट कर फुल गया। छोटा भाई विरेन्द्र का सिर, हाथ व सीने में गंभीर चोट लग गई। महिला सीमा देवी का पीछे से सिर फट गया तथा हाथ व चेहरे में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं ई रिक्सा चालक हरिप्रकाश के पैर व हाथ में गंभीर चोट आई हैं। डीसीएम चालक 58 पग से ही ब्रेक लगाया हैं पर स्पीड होने की वजह से ई रिक्सा के पीछे जाकर घुस गया हैं। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र की इस घटना को हैंडल करते हुए थानाध्यक्ष वाल्टरगंज उमाशंकर त्रिपाठी द्वारा परिजनों को अवगत कराते हुए 108 की मदद से जिला अस्पताल भिंजवाया गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...