छात्र-छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी में विज्ञान का विखेरा जलवा

0

छात्र-छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी में विज्ञान का विखेरा जलवा! 

        बस्ती- विकास क्षेत्र सल्टौआ गोपालपुर के उमर हबीब सेवेन स्काई एकेडमी मानिकचन्द में शनिवार को छात्र-छात्राओं द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी के मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य मौलाना मोहम्मद अयूब कादरी द्वारा औपचारिकता पूरी कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्कूली छात्रों द्वारा सोलर सिस्टम, स्मार्ट सिटी, इलेक्ट्रानिक कंडेनसर, वाटर सप्लाई, सोलर एनर्जी, हृदय संरचना, वाटर प्यूरीफायर, हज माडल, सौर ऊर्जा, पवन चक्की, रेनबो समेत प्रदर्शनी बनाकर प्रदर्शन किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा छात्रों द्वारा बनाए गये प्रदर्शनी का अवलोकन कर छात्रों का मनोबल बढाया गया। मुख्य अतिथि मोहम्मद अयूब कादरी ने कहा कि नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा इतनी शानदार प्रदर्शनी बनाया गया है, ऐसे ही होनहार बच्चें आगे चलकर वैज्ञानिक सहित अन्य पदों पर आसीन होकर देश की सेवा व नाम रौशन करेगें। वसीउल्लाह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इतना सुंदर आयोजन किया जा रहा है, जो काबिले तारीफ है।

धर्मगुरू मौलाना मोहम्मद अयूब खान जमदाशाही ने सभी अभिभावकों से अपील किया हैं, कि आप अपने बच्चों को मोबाइल के प्रयोग बचाएं। ये कैंसर व सुगर की तरह हर घर को तबाह कर रहा हैं। कहा कि मोबाइल बच्चों को बनाने का काम कम, बिगड़ने का काम कुछ अधिक ही कर रहा है। मोबाइल के प्रयोग से बच्चों के मानसिक विकास पर अधिक प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे में इन्हें शिक्षा की तरफ जोड़ने का काम करें। कम खाए, कम खिलाए पर बच्चों को स्कूल अवश्य भेजें।

इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक मजीर्बुरहमान, अब्दुल मजीद खान, प्रधानाचार्य दुर्गा प्रसाद, मौलाना शब्बीर अहमद, प्रमोद उपाध्याय, जुनैद, वकार, समीर, सना, शिवानी, शिफा, जाहिदा, मंजू, रुसीदा सहित लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...