चौपाल में जोरशोर से उठा जलजीवन मिशन द्वारा खोदी गई सड़क का मुददा !

0

चौपाल में जोरशोर से उठा जलजीवन मिशन द्वारा खोदी गई सड़क का मुददा !

बस्ती- शासन द्वारा गांव की समस्या गांव में समाधान के तहत प्रत्येक शुक्रवार को चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओ को सुनकर निदान करने का दिशा निर्देश दिया गया हैं। जिसके तहत विकास क्षेत्र साऊंघाट की ग्राम पंचायत सरैया व परसालालशाही में चौपाल का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता एडीओ आईएसबी अशोक कुमार यादव व एडीओ एजी सूरज वर्मा द्वारा किया गया। चौपाल शुरू होते ही ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन के तहत गांव में विछाई गई पाइप लाइन से कार्यदायी संस्था द्वारा खोदे गए गड्ढे को लेकर ग्रामीण भड़क गये। ग्रामीणों ने कहा कि कई कई महीनो से गढढे खोदकर अधूरे कार्य छोड़ दिये गये है। जिससे हम ग्रामीणों के साथ साथ घर आने जाने वाले रर्र-रिश्तेदारों को खासी परेशानी उठानी पड़ रहीं हैं। ग्रामीणों ने चौपाल में अधिकारियों के समक्ष मुद्दा उठाते हुए कहा कि आप सब भी चौपाल के नाम पर खानापूर्ति कर चले जाते है। सरैया गांव के ग्रामीण बुधिराम, सुभाषचंद्र यादव, रिंकू,
गुडिया देवी ने चौपाल में कहा कि गांव की सड़के टूट कर गढढे में तब्दील हो गई हैं। गॉव के पानी की निकासी नहीं हो पा रहीं है। गॉव की सड़क से निकला दुश्वार हो गया हैं। ग्रामीणों को आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन कोई जिम्मेदार इसकी सुधि नहीं ले रहा है। चौपाल में एडीओ आईएसबी अशोक कुमार यादव ने ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रहीं विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया। वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, पारिवारिक लाभ, किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास समेत विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। एडीओ एजी सूरज वर्मा द्वारा किसानों से अपील किया कि वे धान की फसल कटाई के बाद पराली को न जलाएं। अगर जलाएंगे तो सेटेलाइट के माध्यम से लोकेशन ट्रैक कर उसे किसान के खिलाफ कार्यवाही व जुर्माना भी लिया जाएगा।
इस अवसर पर ग्राम सचिव सीपी चौधरी, श्वेता त्रिपाठी, ग्राम प्रधान हरेंद्र कुमार, अरविंद चौधरी, विजय यादव, टीए गुरुप्रसाद, अनिल चौधरी,
सहित लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...