बस्ती- 12 क्रय केन्द्रों पर 495 किसानो से 31345 कुन्तल धान की हुई खरीद  

0

बस्ती- 12 क्रय केन्द्रों पर 495 किसानो से 31345 कुन्तल धान की हुई खरीद !! 

495 किसानों के सापेक्ष 426 किसानों का हुआ हैं भुगतान!! 

 

मंडी के 12 केन्दों पर इस बार हो रही हैं धान की खरीद !! 

 

बस्ती-    नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति बस्ती में 1 नवम्बर से धान खरीद शुरू हुआ हैं। धान खरीद के 38 वें दिन खदय एवं रसद विभाग के 10, मंडी समिति का एक एवं एफसीआई का भी एक धान क्रय केन्द्र बनाया गया हैं। जबकि साऊंघाट के दो क्रय केन्द्र, क्रय प्रभारी सुभाष सिंह के नाम से प्लास्टिक काम्प्लेक्स में भी बनाए गये हैं।

साऊंघाट के चार क्रय केन्द्र मंडी में भी संचालित हैं। जिसमें विनोद कुमार कुसवाहा के ए पर 58 किसानों से 3924.40 कुन्तल तथा ई पर 50 किसानों से 3682.40 कुन्तल धान की खरीद किया गया हैं। दोनों केन्द्रों के 108 किसानों में से 85 का भुगतान किया जा चुका है। साऊंघाट की नेहा सिंह के सी क्रय केन्द्र पर 51 किसानों से 2541 कुन्तल धान खरीदा गया हैं तथा 45 किसानो का भुगतान हो चुका हैं। साऊंघाट के ही मोहम्मद सईद के बी क्रय केन्द्र 47 किसानों से 2500 सौ कुन्तल धान खरीदा गया है जबकि 38 किसानों का भुगतान पीएफएमएस के द्वारा कर दिया गया हैं। विकास क्षेत्र बस्ती सदर के सतेन्द्र प्रताप सिंह के क्रय केन्द्र सी पर 46 किसानों से 3950 कुन्तल धान तथा 41 किसानों का भुगतान किया गया हैं। इनके ही घरशोहिया केन्द्र पर 48 किसानों से 4070 कुन्तल धान तथा 42 किसानो का भुगतान हो चुका हैं। सदर के कमलेश कुमार शाही के बी क्रय केन्द्र पर 45 किसानों से 3900 सौ कुन्तल धान तथा 40 किसानों का भुगतान हो चुका हैं। इन्ही के ई पर 42 किसानों से 3750 कुन्तल धान खरीदा गया है तथा 38 किसानों का भुगतान हो चुका है। सदर के घनश्याम के डी केन्द्र पर 29 किसानों से 983.20 कुन्तल धान तथा शतप्रतिशत भुगतान कर दिया गया है। क्रय केन्द्र प्रभारी हरिनाथ के ए क्रय केन्द्र पर 27 किसानों से 1074.40 कुन्तल धान तथा शतप्रतिशत भुगतान कर दिया गया हैं। सभी क्रय केन्द्रों पर बोरा, कांटा, पावर डस्टर, नमी मापक यंत्र, ई-पॉप मशीन, बैनर, स्टेशनरी, साबुन, बाल्टी, गुण, कुर्सी, तख्त आदि की ब्यवस्था किया गया हैं।

इस अवसर पर क्रय प्रभारी कमलेश कुमार शाही, सत्येन्द्र कुमार सिंह, विनोद कुमार कुशवाहा, हरिनाथ सिंह, घनश्याम, नेहा सिंह तथा मोहम्मद सईद सहित सभी क्रय केन्द्र प्रभारी मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...