बैड़ारी में बारह रिहायशी झोपड़िया जलकर हुई राख

0

बैड़ारी में बारह रिहायशी झोपड़िया जलकर हुई राख

बस्ती-बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के बैड़ारी एहतमाली गांव के पटपरवा पुरवा में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे 12 लोगों के आवासीय झोपड़िया जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची फायर विग्रेड की गाड़ियो ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। बुद्घवार की देर शाम तहसील प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर हुए नुकसान का आकलन कर तहसील प्रशासन को भेंज दिया गया हैं।
थाना क्षेत्र के पटपरवा पुरवा निवासी राम सजन के घर में अज्ञात कारण से आग लग गई। आग समय राम सजन की पत्नी अपने छोटे बच्चे को गोद में लेकर घर में बैठी हुई थी। जब तक वह कुछ समझ पाती, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जो देखते ही देखते झिनकान के छप्परनुमा घर को भी अपने आगोश में ले लिया। छप्पर में रखा गैस से भरा सिलेंडर अचानक फट गया। जिससे आग और भड़क गई। आग वा धुआं उड़ता देख गांव व आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक इस आग में लाखों रुपए की गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। इस भीषण आग में कतारू, फूलचंद, सुखराम, बबलू, बद्री, दयाराम, रमाकांत, मस्तराम, नंदलाल व काशीराम का रिहायशी छप्पर व घर जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे फायर बिग्रेड ने ग्रामीणों के सहयोग से घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक 12 लोगों के घरों में रखे गये गेहूं, चावल, कपड़ा, कागजात, दाल, गृहस्थी के सामान व नगदी सहित आभूषण भी जलकर नष्ट हो गये। आग के बाद पुरे गॉव में अफरा तफरी मचा हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...