बहराइच- पुलिस लाईन में आयोजित हुआ भव्य यातायात जनजागरूकता कार्यक्रम‌।

0

Oplus_16908288

पुलिस लाईन में आयोजित हुआ भव्य यातायात जनजागरूकता कार्यक्रम‌।

डीएम ने सड़क सुरक्षा की दिलायी शपथ ।

रिपोर्ट – दिलशाद अहमद

आज का भारत लाइव

बहराइच 28 नवम्बर।

सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने तथा सड़क दुघर्टनाओं में होने वाली मौतों व गम्भीर रूप से घायल लोगों की संख्या में कमी लाये जाने, यातायात नियमों के पालन के साथ वाहनों का संचालन तथा वाहन का संचालन करते समय शत-प्रतिशत हेमलेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करने के प्रति आमजन में जनजागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से यातायात माह अन्तर्गत पुलिस लाईन में आयोजित भव्य जनजागरूकता कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह के साथ मौजूद लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलायी। जागरूकता कार्यक्रम में सरस्वती विद्या मन्दिर, बाल शिक्षा निकेतन, पुलिस मार्डन स्कूल, महाराज सिंह इण्टर कालेज के छात्र-छात्राओं द्वारा यातायात नियमों के पालन करने की जानकारी प्रदान की गयी।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी श्री त्रिपाठी ने पुलिस विभाग द्वारा आयोजित यातायात जागरूकता कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करने वाले भट्टा एसोशिएशन, ट्रासपोर्ट, बस यूनियन, प्रधान संघ के प्रतिनिधिगण व अन्य स्टेक होल्डर्स को बधाई देते हुए कहा कि यातायात नियमों के पालन के लिए मात्र जिला प्रशासन का सहयोग काफी नहीं होगा। उन्होनें कहा कि इसके लिए समाज की सोच में परिवर्तन लाये जाने की आवश्यकता है जिसके लिए समाज के सभी वर्गों विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों, मीडिया प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवी संगठनों, अधिवक्ता, शिक्षकों व व्यापारिक प्रतिनिधियों को आगे आना होगा।

डीएम श्री त्रिपाठी ने कहा कि सभी माता-पिता व परिवार के बड़े बुज़ुर्गाे का कर्तव्य है कि बच्चों को अच्छे संस्कार के साथ-साथ यातायात नियमों का पालन करने की सीख भी दें। उन्होंने कहा कि प्रायः मार्ग दुर्घटनाओं में घायल या मरने वाले व्यक्तियों में अधिकतर संख्या युवाओं की होती है। डीएम ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में तमाम तरह के सुधारात्मक उपाय किये जा रहें हैं। व्यापक स्तर पर जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को सुरक्षित ड्राईव करने तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है। श्री त्रिपाठी ने कहा कि मा. सर्वाेच्च न्यायालय भी सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को त्वरित इलाज मुहैया कराये जाने के प्रति गम्भीर है।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार मार्ग दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने के प्रति कटिबद्ध है। इसके लिए यातायात नियमों में तमाम तरह के बदलाव किये गये हैं। उन्होनें कहा कि ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य यही है कि लोगों को यातायात नियमों की जानकारी हो जाये और लोग स्वयं से यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित हों। उन्होंने जिले के सभी जिम्मेदार नागरिकों, मीडिया प्रतिनिधियों व वरिष्ठ नागरिकों का आहवान किया कि लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध है इसके लिए यातायात पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत किये जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि कोहरे एव धुंध के कारण ट्रैक्टर ट्राली किसी दुर्घटना का कारण न बने इसके लिए ईट भट्ठों तथा गन्ना की ढुलाई में प्रयुक्त होने वाली सभी ट्रालियों पर रेफलेक्टर लगवाये जा रहे हैं। श्री सिंह ने मीडिया प्रतिनिधियों से अपील की कि लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।

कार्यक्रम को सीएमओ डॉ संजय कुमार, एआरटीओ ओ.पी. सिंह, जिला गन्नाधिकारी आनन्द शुक्ल सहित अन्य अधिकारियों, सरस्वती विद्या मन्दिर, बाल शिक्षा निकेतन, पुलिस लाईन मार्डन स्कूल, महाराज सिंह इण्टर कालेज के छात्र-छात्राओं द्वारा सम्बोधित कर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात पवन कुमार, प्रभारी निरीक्षक यातायात राम प्रकाश व अन्य अधिकारी, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, गणमान्य एवं संभ्रान्तजन, एनसीसी कैडेट तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं। सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का समपान राष्ट्रगान के गायन से हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...