बहराइच- घर में सो रही मासूम को उठा ले गया जंगली भेड़िया ।
घर में सो रही मासूम को उठा ले गया जंगली भेड़िया ।
ग्रामीण व वन विभाग की टीम तलाश में जुटी ।
रिपोर्ट – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच ..
जिले के कैसरगंज तहसील के फखरपुर ब्लॉक में स्थित कंदौली ग्राम में रविवार सुबह घर में अपनी मां के साथ सो रही एक डेढ़ साल की मासूम को भेड़िया उठा ले गया । चीख सुनकर परिजन व ग्रामीण उसके पीछे दौड़े लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका । सूचना पर वन विभाग की टीम व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच मासूम की तलाश में जुटी हुई है । वही घटना स्थल से कुछ दूरी पर खून व मांस के टुकड़े मिले हैं ।

फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कंदौली के मजरा गोरछहन पुरवा के रहने वाले राकेश की डेढ़ साल की बेटी शानवी को आज सुबह करीब पांच बजे भेड़िया घर के आंगन से उठा ले गया । चीख सुनकर परिजन व ग्रामीण लाठी डंडों के साथ शोर मचाते उसके पीछे दौड़े । लेकिन उसका कोई पता नहीं चला ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग व फखरपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच बच्ची की तलाश कर रही है लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका है ।
आपको बता दे इसी इलाके में भेड़िए के हमले में सितंबर माह में चार बच्चों समेत छह लोगों की मौत हुई थी । उसके बाद वन विभाग ने अभियान चलाकर दो भेड़ियों को मार दिया था । एक बार फिर से हुए हमले से ग्रामीण में भय का माहौल है । वही मासूम के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ।
