बहराइच- DM की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई सड़़क सुरक्षा समिति की बैठक !
Oplus_16908288
डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक !
रिपोर्ट – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच 16 दिसम्बर।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के दौरान जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि जनपद में सड़क दुर्घटनाओं को न्यून से न्यूनतम करने के लिए सड़कों का स्ट्रक्चर, दुघर्टना बहुल्य क्षेत्रों का चिन्हांकन, ब्लैक स्पाट, सड़कों का निर्माण, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीबी कैमरों की स्थापना इत्यादि के सम्बंध में विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर आवष्यक कार्यवाही की जाय। डीएम ने निर्देष दिया कि मार्गाे पर पेट्रोलिंग की व्यवस्था सुनिष्चित की जाय। साथ ही रात में आवागमन हो रहे ट्रकों का साइनेज तैयार किया जाय। डीएम श्री त्रिपाठी ने सड़क दुघर्टनाओं को न्यून से न्यूनतम किये जाने के दृष्टिगत मार्गो के दोनों तरफ वृक्षों, माइल्ड स्टोन, विभिन्न बोर्डो, पोलों इत्यादि पर लाइटदार रेफ्लेक्टर लगाया जाय।
सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिये गये कि दुघर्टना हेतु संवेदनषील स्थानों पर प्रकाष की समुचित व्यवस्था सुनिष्चित करायी जाय। उन्होनें निर्देष दिया कि आबादी क्षेत्रों में लाइनदार पट्टी विकसित किया जाय जिससे एक्सीडेन्ट की संभावना कम हो सके। डीएम ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देष दिया कि गन्ना ट्रालियों, ईट भट्टों की ट्रालियों व अन्य ट्रालियों पर रेफ्लेक्टर लगाये जाय। जिससे दुघर्टनाओं पर न्यून से न्यूनतम किया जा सके। उन्होनें एआरटीओ को निर्देष दिया कि विद्यालयों में लगाये गये वाहनों का फिटनेस व लाइसेन्स अवष्य चेक किया जाय तथा जिन विद्यालयों के वाहनों का फिटनेस न पाया जाय ऐसे वाहनों को नियमानुसार सीज करने कार्यवाही की जाय। साथ ही उन्होनें यह भी निर्देष दिया कि ई-रिक्षा चालकों को स्वयं अपने वाहनों पर रेफ्लेक्टर लगाये जाने के लिए जागरूक कर प्रेरित किया जाय।
पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह द्वारा निकायों, लोक निर्माण व पुलिस विभाग को निर्देश दिये गये कि नगर के विभिन्न मार्गों पर पैदल गश्त कर सुगम यातायात में आने वाली समस्याओं को चिन्हित कर समस्याओं निराकरण कराया जाय। इस कार्य में नगरवासियों तथा टैक्सी स्टैण्ड संचालको से भी सुझाव प्राप्त किया जाय। एसपी द्वारा सीएमओ को निर्देष दिये गये कि शहर में स्थित विभिन्न चिकित्सालयों में पार्किंग की समुचित व्यवस्था करायी जाय। जिससे मरीज़ों व तीमारदारों के वाहनों से यातायात की व्यवस्था में कोई समस्या न आने पाये। एसपी श्री सिंह द्वारा सीएमओ व एआरटीओ को निर्देश दिये गये कि वाहन चालकों की जांच हेतु विभिन्न मार्गों पर स्थित पेट्रोल पम्पों तथा अन्य उपयुक्त स्थलों पर आंखों की जांच हेतु कैम्प लगाये जायें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अमित कुमार, अधि. अभि. लो.नि.वि. अमर सिंह व प्रदीप कुमार, एआरटीओ ओ.पी. सिंह, ईओ प्रमिता सिंह सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
