बहराइच- डीएम ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ की बैठक ।

0

Oplus_16908288

डीएम ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ की बैठक ।

रिपोर्ट – दिलशाद अहमद

आज का भारत लाइव

बहराइच ।

अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 06 जनवरी 2026 को जनपद स्तर पर जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय (तहसील) में सम्बन्धित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा, प्रत्येक पदाभिहित स्थलों (मतदान केन्द्र) एवं मतदेय स्थलों पर सम्बन्धित पदाभिहित अधिकारियों एवं बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा 06 जनवरी 2026 को करा दिया गया है। उक्त मतदेय स्थलों पर आलेख्य मतदाता सूची जनसामान्य के अवलोकन हेतु उपलब्ध रहेगी।

अतएव जन सामान्य को सूचित किया जाता है कि वे आलेख्य प्रकाशन दिवस 06 जनवरी 2026 को प्रकाशित होने वाले वाली आलेख्य मतदाता सूची का अवलोकन अपने से सम्बन्धित मतदेय स्थलों पर कर सकते हैं। दावे और आपत्तियां 06 जनवरी 2026 (मंगलवार) से 06 फरवरी 2026(शुक्रवार) तक प्राप्त की जायेंगी तथा उनका निस्तारण 27 फरवरी 2026 (शुक्रवार) तक किये जाने हेतु आयोग द्वारा समय-सीमा निर्धारित की गयी है।

आयोग द्वारा 04 अर्हक तिथियां निर्धारित की गयी है, अतः दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की उपरोक्त अवधि के दौरान यदि कोई मतदाता 01 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के अतिरिक्त 01 अप्रैल, 2026, 01 जुलाई, 2026 व 01 अक्टूबर, 2026 को अर्ह हो रहे हैं, ऐसे मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने हेतु फार्म-6 (अनुलग्नक-प्ट) भरकर सम्बन्धित बूथ लेवल अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के पास जमा कर सकते है तथा निर्वाचक नामावली की किसी प्रविष्टि में संशोधन करने/मतदाता फोटो पहचान पत्र के प्रतिस्थापन / दिव्यांग मतदाताओं के चिन्हांकन करने/निवास परिवर्तन हो जाने के संबंध में फार्म-8 एवं घोषणा पत्र भरकर सम्बन्धित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को उपलब्ध कराया जा सकता है।मतदाता सूची में पंजीकरण कराने या किसी भी प्रकार की प्रविष्टि में संशोधन इत्यादि के लिए ऑनलाइन माध्यम से आयोग के ऐप वोटर्स डाट ईसीआई डाट जीओवी डाट इन के माध्यम से भी फार्म-6 व फार्म-8 घोषणा-पत्र सहित सबमिट किया जा सकता है। आलेख्य प्रकाशित निर्वाचक नामावली जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी बहराइच की शासकीय वेबसाइट बहराइच डाट एनआईसी डाट इन पर जनसामान्य हेतु उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...