बहराइच- सीडीओ की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

0

Oplus_16908288

सीडीओ की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस।

रिपोर्ट – दिलशाद अहमद

 आज का भारत लाइव

बहराइच 20 दिसम्बर।

आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए तहसील सदर बहराइच में मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस अवसर पर सीडीओ श्री चन्द्र ने उप जिलाधिकारी सदर पूजा चौधरी व अन्य अधिकारियों के साथ फरियादियों की समस्याओं की गम्भीरतापूर्वक सुनवाई की और निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

सीडीओ ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरी संवेदनशीलता के साथ जनसमस्याओं का निस्तारण करते हुए गरीब व पीड़ित व्यक्तियों को तत्काल न्याय दिलाते हुए उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शासकीय योजनाओं से भी आच्छादित कराया जाय। सीडीओ ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया है कि जनसुनवाई में आने वाले सभी गरीब, ज़रूरतमन्द तथा असहाय लोगों की हर संभव मदद भी की जाय तथा उन्हें उनकी पात्रता के अनुसार योजनाओं से लाभान्वित भी किया जाय।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार, जिला विकास अधिकारी राज कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए आषीष कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी नरेन्द्र तिवारी, जिला गन्ना अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद राय सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, सीडीपीओ व थानाध्यक्ष व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि तहसील सदर बहराइच में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 19 प्रार्थना-पत्रों के सापेक्ष 03, तहसील महसी में प्राप्त 30 के सापेक्ष 03, मिहींपुरवा (मोतीपुर) में प्राप्त 22 के सापेक्ष 02, पयागपुर में प्राप्त 35 के सापेक्ष 04, कैसरगंज में प्राप्त 33 के सापेक्ष 02 व नानपारा में प्राप्त 24 प्रार्थना-पत्रों के सापेक्ष 04 का मौके पर निस्तारण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...