बहराइच- सीडीओ की अध्यक्षता में तहसील कैसरगंज में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस !
Oplus_16908288
सीडीओ की अध्यक्षता में तहसील कैसरगंज में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस !
रिपोर्ट – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच 15 नवम्बर। आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए तहसील कैसरगंज में मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये हुए फरियादियों की समस्याओं की गम्भीरतापूर्वक सुनवाई करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को समयबद्धत्ता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिये गये। सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरी संवेदनशीलता के साथ जनसमस्याओं का निस्तारण करते हुए गरीब व पीड़ित व्यक्तियों को तत्काल न्याय दिलाया जाय। सीडीओ ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि गरीब, ज़रूरतमन्द तथा असहाय लोगों की हर संभव मदद भी की जाय तथा उन्हें उनकी पात्रता के अनुसार योजनाओं से लाभान्वित भी किया जाय। सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 71 आवेदन पत्रों में से 05 का मौके पर निस्तारण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व बच्चों का अन्नप्रासन्न भी कराया गया।

उल्लेखनीय है कि तहसील मिहींपुरवा(मोतीपुर) में अपर जिलाधिकारी अमित कुमार की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त हुए 36 प्रार्थना-पत्रों में 04, पयागपुर में 33 में 05, तहसील सदर बहराइच में 17 में 02, महसी में 12 में 02 तथा नानपारा में 31 में 04 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया।
