बहराइच- एग्रीग्रेटर कृषि यंत्र योजना अन्तर्गत लाटरी के माध्यम से चयनित हुए 02 एफ पी ओ!
Oplus_16908288
एग्रीग्रेटर कृषि यंत्र योजना अन्तर्गत लाटरी के माध्यम से चयनित हुए 2 एफ पी ओ!
रिपोर्ट – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच ।
कलेक्ट्रेट सभागार बहराइच में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में एग्रीग्रेटर कृषि यंत्र योजना अन्तर्गत लाभार्थी चयन हेतु आयोजित लॉटरी के माध्यम से हैबेरिया एग्रो फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड हुजूरपुर एवं ठाकुरद्वारा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड जरवल का चयन किया गया। योजना अंतर्गत चयनित दोनों एफपीओ को रू. 30.00 लाख की परियोजना पर पराली प्रबंधन कृषि यंत्र क्रय पर रू. 24.00 लाख तथा इनके दो-दो सदस्यों को रू. 10 लाख की परियोजना पर रू. 04-04 लाख का अनुदान दिया जाना प्राविधानित है। कृषि यंत्रों के माध्यम से चयनित एफपीओ द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के किसानों के खेतों में धान की कटाई से प्राप्त पराली / फसल अवशेष को इकट्ठा कर सीवीजी प्लांट को आपूर्ति किया जाएगा। इससे जहां एक ओर किसानों को पराली फसल अवशेष विक्रय से आमदनी होगी वहीं दूसरी ओर संबंधित एफ पी ओ को सी बी जी प्लांट को पराली / फसल अवशेष आपूर्ति से भी आय प्राप्त होगी। इन यंत्रों के जिले में स्थापित होने से जिले के किसानों को पराली प्रबंधन से भी आर्थिक लाभ होगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र, उप कृषि निदेशक विनय कुमार वर्मा, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूबेदार यादव सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
