बहराइच – शांति – सुरक्षा का संदेश, अराजकता फैलाने वालों पर रहेगी पैनी नजर I
शांति – सुरक्षा का संदेश, अराजकता फैलाने वालों पर रहेगी पैनी नजर I
होली और रमजान को लेकर पुलिस ने बाइक द्वारा किया फ्लैग मार्च I
रिपोर्ट – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया – बहराइच I
रिसिया थाना क्षेत्र में आगामी होली और रमजान त्यौहारों के मद्देनजर रखते हुए पुलिस अधीक्षक बहराइच , व अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्रा अधिकारी पयागपुर के निर्देश पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। रविवार को रिसिया पुलिस ने भारी पुलिस बल के साथ नगर एवं देहात के मुख्य मार्गों पर बाइक द्वारा फ्लैंग मार्च निकाला। फ्लैंग मार्च का उद्देश्य आम जनता को सुरक्षा का अहसास दिलाना और शांति व सौहार्द का संदेश देना।

प्रभारी निरीक्षक रिसिया के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च –
रिसिया पुलिस प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पाण्डेय व व चौकी प्रभारी कस्बा रिसिया बिहारी सिंह यादव, एस एस आई अमितेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने नगर के संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों का जायजा लिया।
पुलिस ने रेलवे स्टेशन रोड, रिसिया मोड़ चौराहा, नर्सिंडिहा चौराहा, कटीलिया चौराहा, रिसिया कस्बे के मुख्य बाजार, सहित प्रमुख स्थानों पर फ्लैंग मार्च किया।
फ्लैंग मार्च के दौरान रिसिया थाना प्रभारी करुणाकर पाण्डेय ने स्थानीय नागरिकों और दुकानदारों से बात चीत की। उन्होंने त्योहारों के दौरान संभावित असुविधाओं, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा संबंधी तैयारीयों के बारे में जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पाण्डेय ने लोगों से अपील की वे होली और रमजान का पवित्र महीना आपसी भाईचारे के साथ शांति पूर्वक मनाएं।
अराजक तत्वों पर रहेगी नजर –
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान अराजकता फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
पुलिस के इस फ्लैंग मार्च से नगर में सुरक्षा का संदेश गया है, और आमजन में भरोसा का माहौल बना है इस दौरान रिसिया मोड़ चौकी प्रभारी कन्हैया दीक्षित, कटीलिया चौकी प्रभारी उमेश सिंह, उ0 नि0 किशन कुमार, सहित रिसिया थाने की पूरी फोर्स उपस्थित रहीं।
