बहराइच – पीएम उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के खातों में भेजी गई सिलेण्डर रिफिल की धनराशि I

0

पीएम उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के खातों में भेजी गई सिलेण्डर रिफिल की धनराशि I

होली के शुभ अवसर पर लाभार्थियों को मिली 02-02 रिफिल की सौगात I

रिपोर्ट – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव

बहराइच ।

प्रदेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना लाभार्थियों को निःशुल्क एल.पी.जी. सिलेण्डर रिफिल दिये जाने के निर्णय के क्रम में लोकभवन सभागार, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा होली पर्व के अवसर पर प्रदेश के 1.86 करोड़ उज्ज्वला परिवारों के खातों में धनराशि रू. 1500 करोड़ का हस्तान्तरण किया गया। जिसमें जनपद के 436726 लाभार्थी सम्मिलित हैं। कलेक्ट्रेट स्थित धरना प्रदर्शन स्थल पर मा. मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया।


धरना प्रदर्शन स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में मा. मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के उपरान्त विधायक नानपारा राम निवास वर्मा ने सदर विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल के प्रतिनिधि अशोक जायसवाल के साथ लाभार्थियों को प्रतिकात्मक रूप से डैमो चेक का वितरण किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक नानपारा व सदर विधायक के प्रतिनिधि ने सभी लाभार्थियों को होली पर्व की बधाई देते हुए प्रदेश के प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों होली के अवसर पर गैस सिलेण्डर रिफलिंग की निःशुल्क सौगात देने पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी व प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस अवसर जिला पूर्ति अधिकारी नरेन्द्र तिवारी सहित अन्य सम्बन्धित लोग तथा बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...