बहराइच होली खेलेंगे रघुवीरा,झुल्लुर दादा से सजेगी शाम

0

बहराइच होली खेलेंगे रघुवीरा,झुल्लुर दादा से सजेगी शाम

होलिका दहन के दिन होगी चिता भस्म मसान होली

होलिकोत्सव के लिए बहराइच होली समिति कार्यक्रम को अंतिम रूप देने में जुटी

ब्यूरो रिपोर्ट दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव

बहराइच।होलिकोत्सव पर्व के मद्देनजर तैयारियां अंतिम दौर में है।जिला प्रशासन व बहराइच होली समिति (रजि.) के समन्वय से होली पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए बैठकों का दौर जारी है।वहीं जनपद में अमन,चैन व शांति के लिए थानावार पीस कमेटी की बैठकें आयोजित किये जा रहे है।होलिकोत्सव महोत्सव के लिए बहराइच होली समिति के पदाधिकारियों,सदस्यों व कार्यकर्ताओं की एक बैठक समिति के महामंत्री सुमित खन्ना के गुदड़ी स्थित आवास पर आयोजित हुई।बैठक में होली पर्व की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष दीपक प्रकाश सोनी दाऊ जी ने किया।बैठक में कृष्ण गोपाल तायल,सुरेश गुप्ता,सुदामा मिश्रा,मीडिया प्रभारी सचिन श्रीवास्तव, कन्हैया सोनी,विष्णु कुमार शर्मा,उमा शंकर सोनी,राजेन्द्र कुमार उर्फ युवराज,मंदीप सिंह वालिया,योगेंद्र श्रीवास्तव, राजेन्द्र कुमार गुप्ता,अंकित सिंह,नितिन रूपानी, आनन्द कुमार कक्कू,अनुराग रस्तोगी,राहुल रॉय, देवेन्द्र कुमार मिश्रा,मनीष रस्तोगी,अमित टण्डन,मनोज मिर्ची सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

(इनसेट)

होलिका दहन का मुहूर्त रात्रि 11.45 के बाद

बहराइच होली समिति की बैठक में बताया गया कि होली का पर्व 12 मार्च से शुरू हो जाएगा।होलिका दहन 13 मार्च को रात्रि 11.45 मुहूर्त के उपरांत विधि विधान से पूजन अर्चन के साथ किया जाएगा।तत्पश्चात शुक्रवार 14 मार्च को मुख्य होली का पर्व धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

(इनसेट)

होलिका दहन के दिन घण्टाघर पर होगी चिता भस्म मसान होली

बहराइच होली समिति के तत्वावधान में महाकाल सेवक मण्डल द्वारा आयोजित होलिका दहन के अवसर पर शहर के घण्टाघर प्रांगण में रात्रि नौ बजे से चिता भस्म मसान होली का भव्य आयोजन किया जाएगा।भस्म मसान होली में बरेली,लखीमपुर, लखनऊ व अन्य जिलों के कलाकार शामिल होंगे।कार्यक्रम को रोमांचक,सजीवता के लिए समिति की ओर से तैयारियां की जा रही है।

(इनसेट)

नर सिंह शोभायात्रा में होली खेलेंगे रघुवीरा

इस बार होली पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाने के लिए समिति कटिबद्ध है।पूर्व में चली आ रही परम्परा को जीवंत रखने के लिए समिति ने इस बार नर सिंह शोभायात्रा की पुनः शुरुआत की है।मुख्य होली पर्व 14 मार्च को प्रातः नौ बजे शहर के पंचायती मन्दिर से नर सिंह शोभायात्रा निकाली जाएगी।शोभायात्रा में भगवान स्वरूप राम जी,लक्ष्मण जी फूलों व रंगों से शहर वासियों को सराबोर करेंगे।यह शोभायात्रा पंचायती मन्दिर से शुरू होकर छावनी चौराहा, घण्टाघर,पीपल तिराहा होते हुए श्री हनुमान मंदिर चौक बाज़ार पर समाप्त होगी।शोभायात्रा का जगह जगह पुष्पवर्षा से स्वागत भी किया जाएगा।

(इनसेट)

घण्टाघर पर होगा होली मिलन व उपाधि वितरण

होली पर्व के मुख्य दिवस के दिन सायं काल घण्टाघर के प्रांगण में होली मिलन व उपाधि वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।उल्लेखनीय हो कि होली मिलन के दिन पूरे जनपद से लोग यहां आकर एक दूसरे को गले लगकर होली की बधाई प्रेषित करते है।होली समिति द्वारा जनपद के गणमान्य लोगों को उपाधि प्रदान की जाती है।

प्ले बैक सिंगर झुल्लूर दादा टीम के साथ करेंगे परफॉर्मेंस

सोशल मीडिया में अपनी गायकी से पहचान बनाने वाले प्ले बैक सिंगर झुल्लुर दादा अपने ग्रुप के साथ शनिवार 15 मार्च को सांस्कृतिक कार्यक्रम के दिन घण्टाघर प्रांगण में परफॉर्मेंस देंगे।सिंगर झुल्लुर दादा सोशल मीडिया में चर्चित चेहरा है जिनका गाया हुआ गीत ” ये पहली बार का मिलना भी कितना पागल कर देता ” लाखों बार सुना जा चुका है।सांस्कृतिक कार्यक्रम के दिन हास्य,व्यंग्य,ग्रुप नृत्य ,गीत ,संगीत का कार्यक्रम भी होगा।वहीं 15 मार्च शनिवार को त्रिमुहानी घाट स्थित श्री हनुमानजी के मन्दिर पर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होली मिलन एवं भजन,कीर्तन,प्रसाद का कार्यक्रम रखा गया है।इन कार्यक्रमों को लेकर बहराइच होली समिति तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...