बड़े ही धूमधाम से मनाई गई भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती।

0

Oplus_16908288

संत कबीर नगर के खर्कवा की धरती पर अशोक क्लब ग्रामीण इकाई द्वारा बड़े ही धूमधाम से मनाई गई सावित्रीबाई फुले की जयंती ।

 ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य

संत कबीर नगर –

दिनांक 3 जनवरी 2025 को भारत की पहली महिला शिक्षिका तथा समाज सुधारक  सावित्रीबाई फुले की जयंती खर्कवा की धरती पर सम्राट अशोक क्लब ग्रामीण इकाई के द्वारा बड़े धूमधाम से मनाया गया।

आपको बताते चले की पूरे भारतवर्ष में तथागत गौतम बुद्ध तथा सम्राट अशोक के आदर्श पर चलने वाली सम्राट अशोक क्लब शाखा के तत्वाधान में सावित्री बाई फूले की जयंती मनाई जा रही हैं। इसी क्रम में जनपद संत कबीर नगर में भी सम्राट अशोक क्लब की ग्रामीण इकाई द्वारा आज भारत की पहली महिला शिक्षिका तथा समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की जयंती का आयोजन सम्राट अशोक क्लब ग्रामीण इकाई द्वारा खर्कवा की धरती पर आयोजित किया गया।

जिसमें सैकड़ो की संख्या में महिलाएं तथा पुरुष और बच्चों ने इस कार्यक्रम में शिरकत किया।

सम्राट अशोक क्लब ग्रामीण इकाई का सावित्रीबाई फुले जी की जयंती मनाने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में शिक्षित होने की ओर अग्रसर करना तथा सावित्रीबाई फुले के दिशा निर्देशों पर महिलाओं को चलने के लिए प्रेरित करना।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती पूनम मौर्या महिला थानाध्यक्षा़ जनपद संत कबीर नगर द्वारा तिरंगे ध्वज का ध्वजारोहण कर और ध्वज को सलामी देकर तथा राष्ट्रगीत गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

श्रीमती पूनम मौर्या द्वारा मंच के माध्यम से सावित्रीबाई फुले के इतिहास तथा संघर्ष के बारे में उपस्थित जनमानस को अवगत कराया उन्होंने बताया कि किस तरह से सावित्रीबाई फुले अपने पति ज्योतिबा राव फुले के सहयोग से अपने ससुराल में ही पढ़ाई लिखाई करके शिक्षा में पारंगत हुई और उन्होंने अपने पति के सहयोग से शिक्षा जगत के क्षेत्र में एक नई क्रांतिकारी पहल किया।

सावित्रीबाई फूले को बालिका विद्यालय शुरू करने में सबसे बड़ा सहयोग करने वाले मुस्लिम समुदाय के फातिमा शेख तथा उस्मान शेख ने उनका पूरा सहयोग किया।

इसके साथ ही श्रीमती पूनम मौर्या ने महिला हेल्पलाइन तथा महिला सुरक्षा की जानकारियां व महिला सशक्तिकरण को लेकर उन्होंने मिशन शक्ति के तहत पंपलेट भी बांटे और कार्यक्रम में उपस्थित पढ़ने वाले छोटे-छोटे बच्चों को कॉपियां तथा पेन देकर शिक्षा के प्रति उनका मनोबल बढ़ाया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सम्राट अशोक क्लब ग्रामीण इकाई के जिला अध्यक्ष रामदरश मौर्य ने कार्यक्रम का संचालन बखूबी ढंग से किया।

इसी क्रम में सम्राट अशोक क्लब उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामनारायन मौर्य जी ने मंच के माध्यम से सावित्रीबाई फुले के जीवन पर प्रकाश डाला और उन्होंने कहा कि अगर सावित्रीबाई फुले शिक्षा जगत में पहल ना की होती तो आज हमारे देश की महिलाएं अशिक्षित ही रहती, क्योंकि पुराने समय से ही कुछ गलत सोच रखने वाले धार्मिक ठेकेदारों के अनुसार महिलाओं को पढ़ने लिखने का अधिकार नहीं दिया गया था।

उस समय में महिलाओं का पढ़ना लिखना एक अभिशाप माना जाता था सावित्रीबाई फुले ने दलितों के उत्थान के लिए आगे आयी और उन्होंने विधवा विवाह को बढ़ावा दिया, तथा सती प्रथा का खुलकर विरोध किया।

अछूतों तथा दलित के अधिकार के लिए उन्होंने संघर्ष किया भारतवर्ष में सावित्रीबाई फुले ने पहले बालिका विद्यालय की नींव रखी जिसमें बच्चियों तथा महिलाएं शिक्षा ग्रहण कर सके।

उसके पहले बच्चियों के पढ़ने के लिए हमारे देश में कोई भी विद्यालय नहीं था।

इस कार्यक्रम में राम ललित मौर्य कोषाध्यक्ष सम्राट अशोक क्लब ग्रामीण इकाई संत कबीर नगर, कैलाशपति मौर्य ( मंडल मीडिया प्रभारी सम्राट अशोक क्लब), अशोक कुमार मौर्य, राम आशीष मौर्य जिला संयोजक सम्राट अशोक क्लब ग्रामीण इकाई, वीरेंद्र कुमार मौर्य जिला प्रचार मंत्री, मुन्ना मौर्य, महादेव मौर्य, हरदेव मौर्य हरिहर मौर्य, राम दवन मौर्य, अंजली मौर्या,सुषमा मौर्या, सविता मौर्या, शोभावती मौर्या, मीरा मौर्या, कुलदीप मौर्या,विद्यावती मौर्या, रामप्रीत मौर्य, सत्य प्रकाश, रामबचन मौर्य आदि लोगों के साथ सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...