अस्थाई गौशाला का डीएम ने किया औचक निरीक्षण

0

अस्थाई गौशाला का डीएम ने किया औचक निरीक्षण

बीडीओ सहित अधिकारियो को और बेहतर करने का दिया निर्देश

बस्ती-

विकास क्षेत्र साऊंघाट की ग्राम पंचायत मझौंआ जगत के अस्थाई गौशाला का औचक निरीक्षण जिलाधिकारी रबीश कुमार गुप्ता द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में कुल 80 पशु पाये गये। गौशाला के चारों तरफ वाऊण्ड्रीवाल पाया गया हैं। छः वीघे के क्षेत्रफल में गौशाला फैला पाया गया। इसी में एक बीघा सुडान नामक चरी बोया गया हैं। चरी को लहलहाते देंख डीएम ने ग्राम सचिव लालजी कन्नौजिया से पुंछा कि, क्या इसका प्रयोग पशुओं के चारे के लिए रोज किया जाता हैं। जिस पर सचिव ने बताया कि सर भुसा आदि में मिलाकर पशुओं को खिलाया जाता है। पशुओं के रहने हेतु यल टाइप के 65 मीटर के लम्बे टीन शेड का निर्माण किया गया हैं, जो पशुओं के लिए पर्याप्त नहीं हैं। डीएम ने बीडीओं को निर्देशित किया कि एक और ऐसा ही टीनशेड का निर्माण कराएं। जिससे कि पशुओं को धूप से बचाया जा सके। कहा कि नये टीनशेड के नीचे मिटटी डालकर ऊपर से फर्श करवा दें। जिससे कि मलमूत्र आदि से कोई विमारी न फैलने पाएं। कहा कि पुरे प्रांगढ़ में मिट्टी डलवाकर खड़न्जा लगवाएं। जिससे कि कभी भी पशुओं को नहलाया जा सके। इसके साथ ही एक पशु पॉण्ड का निर्माण कराएं जहॉ पर पशु पॉण्ड में उतर कर गर्मी से निजात पा सके। गौशाला देंख डीएम ने सभी की तारीफ करते हुए कहा कि और कुछ बेहतर करने का प्रयास करें। जिससे कि किसी भी प्रकार से पशु असुरक्षित न होने पाएं। टीनशेट के अंदर साफ सफाई व हरे चारे आदि की व्यवस्था अच्छी पायी गई हैं। पशुओं के पानी पीने आदि की व्यवस्था भी ठीक ठाक पाया गया हैं। 80 पशुओं में से कोई भी पशु घायल व विमार नही पाया गया। डीएम ने पशुचिकित्साधिकारी साऊंघाट डॉ० डीके चौधरी व पुर्सिया की डॉ० सुष्मा चौरसिया को निर्देशित किया कि नियमित जॉच व इलाज चलता रहें। अंत में बीडीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव, ग्राम सचिव लालजी कन्नौजिया व ग्राम प्रधान वृजनरायन सिंह को बधाई देते हुए कहा कि काम तो काफी अच्छा हुआ है। आप सब थोड़ी और मेहनत करों, जिससे क़ि ये आदर्श गौशाला स्थापित किया जा सकें। ग्राम प्रधान वृजनरायन सिंह ने कहा कि साहब ग्राम पंचायत, ब्लाँक के साथ ही गोशाला के बगल के समाजसेवी गुड्डू मौर्या द्वारा हरे चारा व दाना आदि का विशेष सहयोग अपने जेब से किया जाता है। डीएम ने गुडडू मौर्या को बधाई देते हुए कहा कि क्षेत्र के ऐसे लोगों को गौशाला से जोड़ने का प्रयास करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...