अपनी नाबालिक भतीजी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
*अपनी नाबालिक भतीजी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।*
*संत कबीर नगर-* आज दिनांक 12 नवंबर 2025 को थाना मेहदावल अंतर्गत अपनी नाबालिक भतीजी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में वांछित बाल आचार्य को बाघनगर प्लांट तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया।
आपको बताते चले की वादिनी द्वारा दिनांक 11 नवंबर 2025 को दुधारा थाना पर वादिनी की नाबालिक पुत्री के साथ वादिनी के देवर द्वारा दुष्कर्म करने के संबंध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था।
थाना दुधारा पुलिस द्वारा मु0 आ0 सं0 392/ 2025 धारा 65(2) बी एन एस 5e/ 6 पास्को एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई कर आज दिनांक 12 नवंबर 2025 को उक्त बाल अपचारी को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल- प्रभारी निरीक्षक थाना दुधारा अरविंद शर्मा कां0 राधेश्याम गिरी, कां0 उदय प्रताप सिंह
