अज्ञात वाहन के ठोकर से एक की मौत, दूसरा गंभीर

0

अज्ञात वाहन के ठोकर से एक की मौत दूसरा गंभीर, रेफर !

होली के रात्रि उजड़ा पत्नी का सुहाग तो बच्चे हुए अनाथ !

कालरात्रि बन कर आई पचदेऊरी में होली की रात्रि !

बस्ती-

वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पड़िया हनुमानगंज मार्ग के परसालालशाही गॉव के सामने बीते वृहस्पतिवार की शाम को एक अज्ञात वाहन के जबरदस्त ठोकर से पैदल जा रहा एक व्यक्ति तथा एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया था। मौके पर पहुंचे दोनों परिवारों के लोगों द्वारा प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था। जिसमें एक व्यक्ति संजय की पैड़ा चौराहें पर मौत हो गई थी, जबकि दूसरा वाइक चालक जिलाजीत को जिला अस्पताल पहुंचा दिया गया था। जहाँ से मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया था। फिर गोरखपुर से शुक्रवार को लखनऊ रेफर कर दिया गया हैं। बाइक चालक की हालत 36 घंटे बाद भी काफी गंभीर हैं। घटना की सूचना पर पहुँचे थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी, आरक्षी मिथुन, धिरेन्द्र यादव मय फोर्स ने पैदल जा रहे व्यक्ति के शव को मर्चरी हाऊस बस्ती भिंजवा दिया गया था। जहॉं से शुक्रवार को पीएम के लिए भेंज दिया गया था। पीएम के बाद परिजन बक्सही घाट पर लाकर संजय का अंतिम संस्कार कर दिया गया हैं।

थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पैड़ा खरहरा के राजस्व पुरवा पचदेऊरी गॉव निवासी 38 वर्षिय संजय कुमार पुत्र स्व मुन्नीलाल बीते वृहस्पतिवार की रात्रि साढ़े सात बजे खाना खाकर परसालालशाही गॉव के सामने स्थित अपनी डेकोरेशन की दुकान पर सोने के लिए निकला था। अभी वह दुकान पर पहुँचने ही वाला था, कि किसी अज्ञात वाहन ने इसे रौद दिया। तथा इसके पीछे आ रहे एक दूसरे बाइक चालक को भी ठोकर मार कर फरार हो गया। दोनों घायलों के परिजनों द्वारा प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था। जिसमें पैंड़ा चौराहें पर पहुंचते ही संजय की मौत हो गई। वहीं दूसरे बाइक चालक थाना क्षेत्र के चमरहिया गॉव निवासी 55 वर्षिय चौकीदार जिलाजीत चौधरी पुत्र स्व परमात्मा चौधरी को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहॉ पर मौजूद डॉक्टरों ने तत्काल मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। जहॉं पर हालत में कोई सुधार होता न देंख इसे डॉक्टरों ने शुक्रवार की शाम को मेडिकल कालेज लखनऊ रेफर कर दिया गया हैं। परिजनों ने बताया कि अभी तक जिलाजीत को होश नहीं आया हैं।

इधर दोनों गॉवों में होली का पर्व नहीं मनाया गया हैं। मृतक संजय के घर चीखपुकार दूसरें दिन तक भी मची रहीं। मेहमानों के आने जाने से घर व गॉव का माहौल गमगीन सा बना रहा। लोगों ने कहा कि होली का पर्व कालरात्रि बन कर आई थी। कहा कि मृतक संजय काफी नेक व मिलनसार व्यक्ति था। इसके मौत से जहॉ पत्नी का सुहाग उजड़ गया वहीं बुढी माँ के बुढापे की लाठी भी छिन गई हैं। संजय के तीन मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया भी छिन गया हैं।

घर का कमाऊ पूत था संजय

संजय की असामयिक मौत पर दहाड़े मार कर पत्नी संगीता जहॉ रो रो कर बेहोश हो जा रहीं थी। वहीं मॉ इन्द्रावती बेटे के शव से लिपट कर रो रही थी कि अब मेरा जी कर क्या होगा। मृतक तीन भाईयों में मझला था। बड़ा भाई सुजीत अपने परिवार के साथ अलग रहता हैं, जो मुम्बई में हैं। छोटा भाई दिनेश मृतक भाई के साथ घर पर रहकर मेहनत मजदूरी करता हैं।

तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

पिता के मौत से तीन बच्चें अंकित भारती 13, अंकिता भारती 10 तथा अमृता भारती 7 वर्ष के सिर से जहां पिता का साया उठ गया हैं। वहीं पत्नी संगीता तथा बुढ़ी मॉ इन्द्रावती का रो रो कर बुरा हाल हैं।

थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि मृतक संजय के छोटे भाई दिनेश के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं। सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से दुर्घटना कारित वाहन की तलाश किया जा रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...