अज्ञात वाहन के ठोकर से एक की मौत एक घायल

*अज्ञात वाहन के ठोकर से एक की मौत एक घायल*
*बस्ती* बस्ती जिले के रुधौली थाना क्षेत्र के बस्ती बांसी मार्ग के कोहरा नहर के पुल पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को लेकर स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र पर लेकर गई। जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया तथा दूसरे घायल युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया हैं। युवक के मौत को लेकर परिवार में कोहराम मच गया है।
दसिया गॉव निवासी 22 वर्षिय कैलाशचंद्र चौधरी पुत्र रामकिशन चौधरी जो अपने साथी रजनीश चौधरी पुत्र राजेंद्र चौधरी के साथ रूधौली बाजार में किसी काम से आए थे। रूधौली से ये दोनों एक बाइक से वापस घर जा रहे थे। अभी ये दोनों कोहरा नहर के पुल पर पहुंचे ही थे कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गये। जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुधौली लेकर पहुँची। जहां पर मौजूद डॉक्टर ने कैलाशचंद को मृत्यु घोषित कर दिया। वहीं रजनीश को जिला अस्पताल बस्ती के लिए रेफर कर दिया है। रूधौली पुलिस ने मृतक कैलाशचन्द्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही पूर्ण की जा रहीं हैं। वहीं मौत को लेकर मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हैं। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का भाई था। पिता खेती-बाड़ी का काम करते हैं। मां की मौत पहले ही हो चुकी है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस दुर्घटना कारित अज्ञात वाहन की खोज की जा रहीं हैं। शव के पीएम हेतु विधिक कार्यवाही की जा रहीं हैं।