आस्था के जल से खुब नहलाएं गये भोलेनाथ शिव शंकर

0

आस्था के जल से खुब नहलाएं गये भोलेनाथ शिव शंकर

चाक चौबन्ध रही पुलिस व्यवस्था

बस्ती-बुद्धवार की रात्रि दो बजे से ही क्षेत्र के शिवालयों में हर-हर महादेव के जयघोष के साथ जलाभिषेक शुरु हुआ तो दोपहर तक ये सिलसिला चलता रहा। महादेव के जयघोष से पुरा क्षेत्र भक्ति में डूबा नजर आया। क्षेत्र के मंदिरों में भगवान नीलकंठ के ऊपर फुल, बेलपत्र, बैर, दूध, गन्ने की गेड़ी, भॉग, धतूरा, गंगाजल आदि से जलाभिषेक महिला, पुरूष एवं युवतियों द्वारा किया गया।
क्षेत्र के नवनिर्मित भादीश्वर नाथ शिव मंदिर भादी खुर्द में शशॉक कुमार शुक्ल द्वारा सपत्नी जलाभिषेक कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस नवनिर्मित मंदिर के शिवलिंग पर लोगों ने मत्था टेक कर अमन चमन की दुआं मॉगी गई। क्षेत्र के महुँआरी, पचदेऊरी, सरैया, मुस्तफाबाद, मानिकचन्द, जमदाशाही, मझौंआ जगत, केशवारा, पड़िया खास, पुर्सिया, कठिनौली, सोनौरा, पिपराचन्द्रपति, हथियागढ़, महुँड़र, मरवटिया, मनौरी, अमौली, बरवॉ, कड़र खास, करही, मुजहना, परसा हज्जाम, दसौती, विल्लौर, सोनहटी बुजुर्ग, कोड़रा, रसूलपुर, सिहारी, व्योतहरा, पकरी जॅई, मुड़ाडिहा कल्लू सिंह, छितही प्रहलाद, गंधरिया गजराज, भतरिन्हवां, परसा सूरत, धौरहरा, दुदरांक्ष, भीटा राम सेन, बढ़या राजा, बरवॉ, कड़र खास सहित ग्रामीण क्षेत्रों के शिव मंदिरों पर भक्तों ने आस्था का जल चढ़ाकर भगवान भोलेनाथ से मन्नते माँगा गया।
क्षेत्र के शिवालय भादी खुर्द, मुस्तफावाद, पचदेऊरी, दुदरांक्ष, रसूलपुर, कोड़रा, बरवॉ व कड़र खास में बृहद मेला लगा था। थानाध्यक्ष वाल्टरगंज उमाशंकर त्रिपाठी, पुलिस चौकी प्रभारी हडिया आशुतोष शुक्ला, पुलिस चौकी प्रभारी खझौंला अजय कुमार पाण्डेय, लालबहादुर सिंह, करही के यशपाल सिंह यादव ने कहा कि सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये थे। सभी स्थानों पर सकुशल मेला व जलाभिषेक सम्पन्न करा लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...