आपदा प्रबन्धन के लिए प्रशिक्षित किये गये आपदा मित्र।
रिपोर्ट – दिलशाद अहमद
बहराइच 30 मार्च।
उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण तथा जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के निर्देशानुसार जिला प्रशासन व जिला आपदा प्रबन्ध प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान 28 से 30 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाले 03 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तिम दिन कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में जनपद के 100 आपदा मित्रों को आपदा जोखिम न्यूनीकरण में आपदा मित्रों की भूमिका विषयक पर विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम तीन दिन तक संचालित किया गया जिसमे प्रथम दिन स्वयं सहायता समूह की महिलाओ को प्रशिक्षण प्रदान किया गया, दूसरे दिन जनपद स्तरीय अधिकारियो/कर्मचारियों को तथा तीसरे दिन आपदा मित्रों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में जिला आपदा विशेषज्ञ सुनील कुमार कनौजिया द्वारा आपदा जोखिम न्यूनीकरण विषय पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया तथा कार्यक्रम में सम्मिलित मास्टर ट्रेनर अनिल कुमार वर्मा व सुनील कुमार चौधरी तथा शिवम सिंह द्वारा विभिन्न आपदाओं पर क्या करें-क्या न करें के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गयी है। कार्यक्रम को सफल बनाने में आपदा कार्यालय के समस्त स्टॉफ द्वारा सराहनीय सहयोग प्रदान किया गया।
