आलू, प्याज व हरी सब्जियों से भरी आटों सड़क पर पलटी, 4 व्यापारी हुए घायल

0

आलू, प्याज व हरी सब्जियों से भरी आटों सड़क पर पलटी, 4 व्यापारी हुए घायल

बस्ती-वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बस्ती बांसी मार्ग के पड़िया तकियवा बौद्ध विहार के पास सब्जी मंडी से सब्जी लेकर हनुमानगंज बाजार रही आटों सड़क पर पलट गई। जिसके नीचे दबने से चार लोग घायल हो गये। सभी को 108 के मदद से जिला अस्पताल भिंजवाया गया। सूचना के घंटों बाद पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर वापस चली गई।
रूधौली थाना क्षेत्र के हनुमानगंज बाजार निवासी आटो चालक मनोज कुमार पुत्र हरिश्चन्द रोज की भांति हनुमानगंज के व्यापारियों के साथ अपने आटों से सब्जी लेने सब्जी मंडी गया था। जहाँ से आलू,प्याज, परवर, टमाटर, साग आदि सब्जिया खरीद कर आटों में फुल करके वापस हनुमानगंज वाजार जा रहा था। आटों में व्यापारी दिनेश मौर्या, हरिश्चन्द, अगरदी व माया भी सवार थे। ये सभी अभी बौद्घ मंदिर पड़िया खास पहुंचने ही वाले थे कि आटों में सवार एक व्यापारी के ऊपर कहीं से छिपकली आ गई। छिपकली को देखते हैं व्यापारी ने अपना कपड़ा पकड़ कर झाड़ा तो आटो चालक मनोज के ऊपर छिपकली जा गिरी। छिपकली देंखेत ही आटो चालक हड़बड़ाहट में अपना संतुलन आटों पर से खो दिया। जिससे सब्जियों व व्यापारियों से भरी आटों सड़क पर ही पलट गई। जिससे आटों के तीनो पहिया ऊपर की तरफ तथा नीचे व्यापारी व इनके ऊपर आलू, प्याज से दब गये। घटना देंख राहगीरों ने अपने अपने वाहनों को रोक कर सभी को बाहर निकाला गया। उसके बाद राहगीरों ने 108 की मदद से जिला अस्पताल भिंजवाया गया। घंटों वाद पहुँची वाल्टरगंज पुलिस ने मौका मुआयना कर वापस चली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...