आगामी त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने हेतु पुलिस ने किया फ्लैग मार्च/पैदल गश्त।
आगामी त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने हेतु पुलिस ने किया फ्लैग मार्च/पैदल गश्त।
त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पुलिस सतर्क।
मिश्रित आबादी क्षेत्र में पुलिस की सख्ती और सतर्कता, क्षेत्राधिकारीयों ने संभाली कमान।
संतकबीर नगर-
जनपद संतकबीर नगर में आगामी त्यौहार होली एवं रमजान को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में निम्न कार्यवाही की गई—

🔹 पुलिस अधीक्षक संतकबीर नगर के निर्देशन में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं थाना अध्यक्ष द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में विशेष पैदल गश्त की गई।
🔹 मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च/पैदल भ्रमण कर आमजन से सीधे संवाद स्थापित किया गया।
🔹 स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों, धर्मगुरुओं एवं व्यापारियों से वार्ता कर आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की अपील की गई।
🔹 अराजक तत्वों एवं अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
🔹 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की सतत मॉनिटरिंग कर भ्रामक एवं आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

🔹 भीड़-भाड़ वाले बाजारों, प्रमुख चौराहों एवं धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ की गई। मिश्रित आबादी क्षेत्रों की ड्रोन कैमरा से निगरानी की गई साथ ही साथ आस पास के छतों के निगरानी की गयी।
🔹 पुलिस बल द्वारा आमजन को सुरक्षा का विश्वास दिलाते हुए किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।
संतकबीर नगर पुलिस जनपदवासियों से अपील करती है कि त्यौहार को आपसी प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। जनपद पुलिस शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
