मगहर और आसपास के क्षेत्रों में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी, मध्यरात्रि में गूंजे भगवान के जयकारे।
संत कबीर नगर – मगहर।
नगर पंचायत मगहर तथा आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न स्थानों पर कृष्ण जन्माष्टमी पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर जन्माष्टमी की मनमोहक झांकी भी बनाई गई थी।लोगो ने भजन कीर्तन के साथ पूजा पाठ किया।शुक्रवार की मध्य रात में श्रीकृष्ण का जन्म होते ही जयकारे से गूंज उठा। लोगो ने कृष्ण जन्मोत्सव के उपरान्त शंख व घरीघण्ट बजाकर मनाया और प्रसाद का वितरण भी किया गया।

भाद्र मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्री कृष्ण का बंदीगृह में जन्म हुआ था।उसी समय से परम्परागत ढंग से पूरे देश में कृष्ण जन्मोत्सव का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ धूमधाम मनाते आ रहे हैं।जिसके क्रम में जन्माष्टमी के मौके पर मगहर कस्बे के गांधी आश्रम,काजीपुर चौराहे,तिवारी टोला, रानी बाजार,नगर पंचायत कार्यालय परिसर में स्थित कान्हा गौशाला में मनमोहक झांकी सजा कर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।कृष्ण जन्मोत्सव के मौके पर विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजन किया गया।मध्य रात्रि में “नन्द के घर आनन्द भयो,जय कन्हैया लाल की”जयकारे के कृष्ण का जन्म हुआ।उसके बाद भगवान कृष्ण को पालने में झुलाया गया।नगर में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम थी।

कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर भजन कीर्तन के साथ हवन पूजन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था। कबीर चौरा मठ के महंत विचार दास के नेतृत्व में कृष्ण जन्माष्टमी पर बलुआ के गौशाला में गायों की पूजा की गई और उन्हें गुड़ फल आदि खिलाया गया।इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में कृष्ण जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाया गया।इस मौके पर महंत विचार दास, केशव दास,वैद्य रामशरन दास,रोहित दास पूर्व चेयरमैन नुरूज्जमा अंसारी,सभासद अवधेश सिंह,अतुल श्रीवास्तव,विशाल वर्मा,अजय वर्मा,आलोक कुमार,रवि प्रकाश पांडेय,संजय दुबे,प्रदीप पासवान, बैजनाथ वर्मा,आलोक कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

