बहराइच गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा इलाका

0

*_बहराइच गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा इलाका_*

 

*_बहराइच जिले के थाना फखरपुर क्षेत्र पुलिस ओर बदमाशों में जबरदस्त मुठभेड़_*

 

*_ब्यूरो रिपोर्ट दिलशाद अहमद_*

       *_आज का भारत लाइव_*

       *_बहराइच यूपी_*

 

बहराइच, जिले के गजाधरपुर बाजार में चार नवंबर को हुई चोरी के मामले में वांछित बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक बदमाश को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। जबकि एक मौके से फरार हो गया।

फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गजाधरपुर में चार नवंबर पांडेय ज्वेलर्स की दुकान में बदमाशों ने चोरी की थी। चोरी में डेढ़ किलो से अधिक चांदी, सोना समेत 20 लाख मूल्य की जेवरात बदमाश चोरी कर ले गए थे। पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह के निर्देशन में फखरपुर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू की।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानंद कुशवाहा ने बताया कि बुधवार रात डेढ़ बजे बदमाशों के बाइक से वजीरगंज बाजार की तरफ जाने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस क्षेत्राधिकारी रवि पोखर की अगुवाई में थानाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला और एसओजी प्रभारी दिवाकर तिवारी ने घेराबंदी की।

एएसपी ने बताया कि बाइक सवार तीन बदमाश जाते दिखे। पुलिस की घेराबंदी पर असलम ने अवैध तमंचा से फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बौंडी थाना क्षेत्र निवासी असलम के पैर में गोली लगी। जबकि राम गांव थाना क्षेत्र निवासी अबरार को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। वहीं फखरपुर क्षेत्र निवासी अब्दुल अजीज मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बदमाशों के पास से 3400 रुपये नकद बरामद की है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...