लुंबनी-दुद्धी मार्ग पर हुए हादसे में दो व्यक्तियों की मौत

0

लुंबनी-दुद्धी मार्ग पर हुए हादसे में दो व्यक्तियों की मौत !! 

ट्रेलर की चपेट में आए बाइक सवार दयानंद मिश्र और रामवृक्ष चौधरी !! 

नगर थानाक्षेत्र के करहली मोड़ पर हुआ हादसा !! 

किराना की दुकान करते थे दयानंद व रामवृक्ष करते थे खेती!! 

बस्ती- नगर थाना क्षेत्र के लुम्बनी दुद्वी मार्ग के खड़ौवा जाट कराहली मोड़ पर शुक्रवार की दोपहर में ट्रेलर व बाइक सवार की भिड़न्त हो गई। जिसमें बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कम्प मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां पर डॉक्टरों ने रामवृक्ष चौधरी को मृत घोषित कर दिया। वहीं दयानन्द मिश्र उर्फ पल्लन को गंभीर हालत में लखनऊ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। जहां छावनी के पास पहुंचते ही दयानन्द मिश्र की भी मौत हो गई।

दुबौलिया थाना क्षेत्र के गोबरहिया गॉव निवासी दयानन्द मिश्र पल्लन 47 वर्ष व राम वृक्ष चौधरी 42 वर्ष पुत्र श्रीनेवास चौधरी निवासी नरहरपुर प्लेटिना बाइक से बस्ती जा रहे थे। अभी नगर थाना क्षेत्र के खड़ौवा जाट के कराहली मोड़ के पास पहुंचते ही ट्रेलर से भिड़न्त हो गई। जिसमें ये सभी लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। घटना की सूचना पर पहुंची नगर पुलिस ने घायलों को एम्वुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां पर डॉक्टरों ने रामवृक्ष चौधरी को मृत घोषित कर दिया। दयानन्द मिश्न को गंभीर अवस्था में लखनऊ मेडिकल कॉलेज के रेफर कर दिया गया। परिजन एम्बुलेंस से लेकर लखनऊ लेकर जा रहे थे कि छावनी के पास पहुंचते ही मौत हो गई। परिजन शव को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां पुलिस पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में जुट गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन जिला अस्पताल के लिए रवाना हो गये। परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है।

 

मृतक दयानन्द चलाते थे किराने की दुकान, रामवृक्ष करते थे खेती

नगर थाना क्षेत्र के खड़ौवा जाट करहली मोड़ के पास हुई हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत से गांव में मातम छा गया है। गोबरहिया निवासी दयाानन्द मिश्र राम जानकी मार्ग के नन्दनगर चौराहे पर किराने की दुकान चलाते थे। वहीं नरहरपुर निवासी रामवृक्ष चौधरी खेती करते थे। दोनों लोग बाइक से बस्ती जा रहे थे कि सड़क हादसे में दोनों लोगों मौत हो गयी।

तीन भइयों में सबसे छोटे थे दयानन्द

गोबरहिया निवासी दयानन्द मिश्न तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। कृष्णा नन्द मिश्न फोर्स से रिटायर, साचिदानन्द मिश्र होमगार्ड है। दयाननन्द मिश्न नन्दनगर में किराने की दुकान चलाते थे। दयानन्द के दो बेटे राज व गुल्लु एवं एक बेटी अंजली है। पत्नी किरन मिश्र है। परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...