बस्ती- मंडी के 12 क्रय केन्द्रों पर 521919 कुन्तल धान की हुई खरीद !!

0

बस्ती- मंडी के 12 क्रय केन्द्रों पर 521919 कुन्तल धान की हुई खरीद !!

बारह क्रय केन्द्रों पर 777 किसानो से 521919 कुन्तल धान की हुई खरीद !!

777 किसानों के सापेक्ष 687 किसानों का हुआ हैं भुगतान !!

मंडी के 12 केन्दों में से एफसीआई पर सबसे कम हुई धान की खरीद!!

बस्ती-नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति बस्ती में 1 नवम्बर से धान खरीद शुरू हुआ हैं। धान खरीद के 44 वें दिन खादय एवं रसद विभाग के 10, मंडी समिति का एक एवं एफसीआई का भी एक, धान क्रय केन्द्र बनाया गया हैं। डिप्टी आरएमओ विपिन्न राय द्वारा साढ़े तीन बजे मंडी के सभी बारहों क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी क्रय प्रभारियों को डांट पिलाते हुए कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष धान खरीद पुर्ण करें। एफसीआई पर सबसे कम खरीद होने पर काफी नाराज हुए और इसकी शिकायत विभाग के अधिकारियो से करने को कहा हैं। कहा कि हरहाल में अधिक से अधिक धान की खरीद किसानों से करें।
साऊंघाट के चार क्रय केन्द्र मंडी में संचालित हैं। जिसमें विनोद कुमार कुसवाहा के ए पर 89 किसानों से 6322.40 कुन्तल तथा ई पर 66 किसानों से 3682.40 कुन्तल धान की खरीद किया गया हैं। दोनों केन्द्रों के 184 किसानों में से 135 का भुगतान किया जा चुका है। साऊंघाट की नेहा सिंह के सी क्रय केन्द्र पर 67 किसानों से 3915.24 कुन्तल धान खरीदा गया हैं तथा 67 में से 62 किसानो का भुगतान किया जा चुका हैं। साऊंघाट के ही मोहम्मद सईद के बी क्रय केन्द्र 60 किसानों से 3720 कुन्तल धान खरीदा गया है, जबकि 60 के सापेक्ष 48 किसानों का भुगतान पीएफएमएस के द्वारा किया गया हैं। विकास क्षेत्र बस्ती सदर के सतेन्द्र प्रताप सिंह के क्रय केन्द्र सी पर 81 किसानों से 6262 कुन्तल धान तथा 81 में से 66 किसानों का भुगतान किया गया हैं। इनके ही घरसोहिया क्रय केन्द्र पर 83 किसानों से 7040 कुन्तल धान तथा 83 में से 76 किसानो का भुगतान किया गया हैं। सदर के कमलेश कुमार शाही के बी क्रय केन्द्र पर 93 किसानों से 7210 कुन्तल धान तथा 93 में से 86 किसानों का भुगतान हो चुका हैं। इन्ही के ई पर 85 किसानों से 6140 कुन्तल धान खरीदा गया है तथा 85 के सापेक्ष 65 किसानों का भुगतान हो चुका है। सदर के घनश्याम के डी केन्द्र पर 42 किसानों से 1989.20 कुन्तल धान तथा 42 में से 35 का भुगतान कर दिया गया है। क्रय केन्द्र प्रभारी हरिनाथ के ए क्रय केन्द्र पर 40 किसानों से 1964 कुन्तल धान तथा 40 में से 34 का भुगतान कर दिया गया हैं। मंडी समिति के धिरेन्द्र वर्मा के केन्द्र पर 37 किसानों से 1400 सौ कुन्तल धान तथा 37 में से 30 किसानो का भुगतान किया गया हैं। मंडी में सबसे कम खरीद एफसीआई के क्रय प्रभारी सौरभ कुमार द्वारा 21 किसानों से मात्र 670 कुन्तल धान खरीदा गया है। वहीं 21 में से 15 किसानों के खाते में समर्थन मुल्य भेजा गया हैं। सभी क्रय केन्द्रों पर बोरा, कांटा, पावर डस्टर, नमी मापक यंत्र, ई-पॉप मशीन, बैनर, स्टेशनरी, साबुन, बाल्टी, गुण, कुर्सी, तख्त आदि की ब्यवस्था ठीक ठाक पाया गया हैं।
इस अवसर पर क्रय प्रभारी कमलेश कुमार शाही, सत्येन्द्र कुमार सिंह, विनोद कुमार कुशवाहा, हरिनाथ सिंह, घनश्याम, नेहा सिंह तथा मोहम्मद सईद सहित सभी क्रय केन्द्र प्रभारी मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...