संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट में शपथ ग्रहण: एडीएम ने कहा— मौलिक अधिकारों के साथ कर्तव्यों का निष्ठा से करें पालन !
संत कबीर नगर, 26 नवम्बर।
संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) पंकज कुमार श्रीवास्तव और अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ज्ञानेंद्र विक्रम की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ने सभी जनपद वासियों को संविधान दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संविधान की उद्देशिका में निहित मूल्यों की स्थापना करना सभी अधिकारियों का प्राथमिक उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने सभी कर्मियों को प्रस्तावना के मूल्यों के अनुरूप आचरण करने का सुझाव दिया। साथ ही, इस बात पर जोर दिया कि हम सभी को अपने मौलिक अधिकारों के साथ-साथ मौलिक कर्तव्यों का भी पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ पालन करना चाहिए।

कार्यक्रम में अपर उप जिलाधिकारी राजकुमार, प्रशिक्षु उप जिलाधिकारी अभय सिंह, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा सतीश कुमार, एसओसी विनय कुमार सिंह, प्रशासनिक अधिकारी ब्रदी प्रसाद श्रीवास्तव और योगेश चौधरी सहित कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
