दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत डीएम व एसपी ने विसर्जन स्थल झिंगहाघाट का किया निरीक्षण
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच 19 अक्टूबर।
श्री मां दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शान्ति पूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराये जाने के मद्देनजर विसर्जन स्थलों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था व अन्य सुरक्षात्मक व्यवस्थाओं का जायजा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा झिंगहाघाट पहुंचकर विसर्जन स्थल एवं आसपास की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

डीएम व एसपी द्वारा संबंधित पुलिस एवं राजस्व अधिकारियों को प्रतिमा विसर्जन के दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने, श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने तथा घाट पर लगातार निगरानी बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, साथ ही पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर विसर्जन कार्यक्रम को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह, नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद, उप जिलाधिकारी सदर अमन देयोल, अधि.अधि. नगर पालिका परिषद बहराइच प्रतिमा सिंह सहित संबंधित राजस्व अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।


