आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

5वीं जूनियर वर्ल्ड सॉफ्ट टेनिस चैम्पियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेगा जनपद का लाल !

0

जूनियर एशियन सॉफ्ट टेनिस चैम्पियनशिप 2026 में भी दोहरी सफलता अर्जित कर चुके हैं प्रणव मिश्रा !

सांसद बहराइच व डीएम की प्रेरणा से व्यापारिक संगठनों ने भेंट की प्रोत्साहन धनराशि !

ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद

 आज का भारत लाइव

बहराइच 20 अक्टूबर।

लुधियाना पंजाब में माह फरवरी 2026 में आयोजित हुई द्वितीय जूनियर एशियन सॉफ्ट टेनिस चैम्पियनशिप 2026 में मिक्स्ड टीम इवेंट में स्वर्ण पदक तथा डबल्स स्पर्धा में कांस्य पदक जीत कर ऐतिहासिक दोहरी सफलता से अंतरराष्ट्रीय मंच पर जनपद, प्रदेश व देश का नाम रोशन करने वाले बहराइच के चैम्पियन खिलाड़ी प्रणव मिश्रा आगामी दिनों में चीन के शहर जिंगसम में 26 से 31 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाली 5वीं जूनियर वर्ल्ड सॉफ्ट टेनिस चैम्पियनशिप में कुछ कर गुज़रने की चाह के साथ स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा, राई (सोनीपत, हरियाणा) में योग्य प्रशिक्षकों की देख-रेख में तैयारी कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि मोहल्ला बख्शीपुरा चांदमारी निवासी प्रणव मिश्रा जो वर्तमान में वर्तमान समय में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा, राई (सोनीपत, हरियाणा) में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उन्हें चीन के शहर जिंगसम में आयोजित होने वाली वर्ल्ड सॉफ्ट टेनिस चैम्पियनशिप में किसी प्रकार का अभाव न हो, इसके लिए सांसद बहराइच डॉ. आनन्द कुमार गोंड व जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की प्रेरणा से शहर के व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा प्रणव मिश्रा को नकद रूप से प्रोत्साहन धनराशि भेंट की गई। कलेक्ट्रेट स्थित डीएम चौम्बर में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय तथा स्टार टेनिस खिलाडी के पिता आदि देव मिश्रा की मौजूदगी में गल्ला व्यापार उद्योग मण्डल के अध्यक्ष प्रमोद डालमिया, चावल निर्माता समिति के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, उद्योग व्यापार मण्डल के उपाध्यक्ष अमित टण्डन द्वारा नकद रूप से प्रोत्साहन धनराशि भेंट की गई।

इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री पाण्डेय ने प्रणव मिश्रा का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि उन्हें आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि वर्ल्ड सॉफ्ट टेनिस चैम्पियनशिप में भी आप जूनियर एशियन सॉफ्ट टेनिस चैम्पियनशिप 2026 की सफलता को दोहरा कर एक बार फिर आकांक्षी जनपद बहराइच का नाम प्रदेश्ज्ञ, देश व अंतरराष्ट्रीय मंच पर गौरान्वित करेंगे। उन्होंने कहा कि आपकी सफलता से जनपद बहराइच के युवाओं को प्रेरणा मिलेगी जिससे वे भी राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर जनपद का नाम रोशन कर सकेंगे। अन्त में डीएम सहित अन्य उपस्थित लोंगो ने 5वीं जूनियर वर्ल्ड सॉफ्ट टेनिस चैम्पियनशिप के प्रणव मिश्रा को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story