मगहर के काजीपुर में शराब के ठेके के खिलाफ फूटा गुस्सा: महिलाओं से छेड़खानी और 24 घंटे दुकान संचालन का आरोप, डीएम से कार्रवाई की मांग ।
संत कबीर नगर- मगहर।
नगर पंचायत मगहर के मोहल्ला काजीपुर में आबादी के बीचो बीच सरकारी देशी शराब की दुकान का ठेका है।दुकान के चौबीस घंटे खोल कर शराब बेचने की जिलाधिकारी से शिकायत की है। शिकायती पत्र में महिलाओं के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाया गया है।जिसकी जांच कर कार्रवाई करने की मांग किया है
नगर के काजीपुर में सरकारी देशी शराब की दुकान मगहर प्रथम के नाम से दुकान है।जिसके चौबीस घंटे खोल कर शराब बेचने की काजीपुर जोकहिया निवासी ऋषिकेश कन्नौजिया, इंद्रमती,आशा,गुड़िया ने जिलाधिकारी अनुज मलिक को एक पत्र देकर शिकायत किया है।जिसमें लिखा है कि मगहर प्रथम शराब की दुकान चौबीस घंटे खुली रहती है।अगल बगल के लोगों द्वारा विरोध करने पर सामने का शटर बंद कर बगल से शराब की बिक्री की जाती है।इन लोगों का आरोप है कि शराब पी कर नशेड़ी आने जाने वाली महिलाओं पर गन्दी गन्दी फब्तियां कसते हैं।जिसकी कई बार आबकारी विभाग के जिम्मेदारानो से लिखित रूप से किया जा चुका है।लेकिन दूकान के ठेकेदार से आबकारी विभाग के लोग मैनेज हो जाते हैं। जिसके कारण उनका मनोबल बढ़ गया है।इसकी जांच कर कार्रवाई करते हुए दुकान को अन्यत्र स्थापित करने की मांग किया है।

