एक ही पोखरे पर दो बार भुगतान का आरोप, 39.63 लाख के गबन की शिकायत।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संतकबीरनगर-
जनपद अंतर्गत खलीलाबाद ब्लाक में मनरेगा योजना के नाम पर सरकारी धन के कथित बंदरबांट का गंभीर मामला सामने आया है।
खलीलाबाद विकासखंड के नेहियां खुर्द बुजुर्ग गांव में एक ही पोखरे का नाम और काम बदलकर करीब 39 लाख हजार रुपये का भुगतान कराने का आरोप लगाया गया है।

आपको बताते चले कि शिकायत पत्र के मुताबिक वर्ष 2022-23 में ‘झड़वा पोखरे की खुदाई एवं सफाई’ के नाम पर मनरेगा से 6 लाख 65 हजार 838 रुपये का भुगतान किया गया। आरोप है कि महज 15 महीने बाद वर्ष 2024-25 में उसी पोखरे का नाम बदलकर नया कार्य दिखाया गया और करीब 32 लाख का भुगतान करा दिया गया।
शिकायतकर्ता सोहन लाल का आरोप है कि मनरेगा गाइडलाइन के विपरीत पुराने पोखरे पर दोबारा मिट्टी कार्य दिखाया गया। साथ ही सॉफ्टवेयर में पुराने पोखरे का नाम बदलकर नई वर्क आईडी बनाने और फर्जी मस्टररोल जारी कर सरकारी धन के गबन का आरोप लगाया गया है।
अब बड़ा सवाल यह है कि एक ही पोखरे पर दो बार सरकारी धन कैसे खर्च हुआ? शिकायत की जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।
अब देखना यह है इसकी सच्चाई जांच होकर कार्यवाही होगी या फाइलों में दफन हो जाएगी
