आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

कलश यात्रा में मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक !

0

मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण में महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी ! 

ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद

 आज का भारत लाइव

रिसिया, बहराइच।

थाना रिसिया क्षेत्र के ग्राम धोबहा से कपूरे बाबा तक महिलाओं द्वारा निकाली गई कलश यात्रा के दौरान थाना रिसिया की मिशन शक्ति टीम ने मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के द्वितीय चरण के तहत जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा, उनके अधिकारों, सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं तथा सामाजिक कुप्रथाओं के प्रति जागरूक किया गया।

यह अभियान पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी पयागपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रिसिया करुणाकर पाण्डेय के नेतृत्व में संचालित किया गया। मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को शासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए महिला संबंधी अपराधों के प्रति सतर्क रहने और किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।

बाल विवाह और घरेलू हिंसा के प्रति किया जागरूक –

अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को बाल विवाह, घरेलू हिंसा सहित समाज में व्याप्त विभिन्न कुप्रथाओं के दुष्परिणामों के बारे में बताया गया। टीम ने महिला संबंधी अपराधों की शिकायत करने में संकोच न करने तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की। साथ ही बालिकाओं को शिक्षा के महत्व के बारे में बताते हुए पढ़ाई जारी रखने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।

आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी-

मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को जरूरत के समय सहायता प्राप्त करने के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इनमें महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181, एंबुलेंस सेवा 108 तथा साइबर अपराध की शिकायत के लिए 1930 शामिल हैं। टीम ने साइबर अपराधों से बचाव और ऑनलाइन ठगी का शिकार होने पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने के संबंध में भी जागरूक किया।

सरकारी योजनाओं की भी दी गई जानकारी –

अभियान में महिलाओं को कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना तथा उज्ज्वला योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। टीम ने महिलाओं की समस्याओं के बारे में पूछताछ कर उन्हें आवश्यक सहायता प्राप्त करने के लिए उचित माध्यमों की जानकारी भी दी।

मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं से अपील की कि वे किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या अपराध की स्थिति में चुप न रहें, बल्कि पुलिस को सूचना देकर सहायता प्राप्त करें। अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा का भाव मजबूत करना, उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और समाज में सुरक्षित वातावरण के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story