मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस सक्रिय, सईदा बभनी में मूर्ति पंडाल का किया निरीक्षण !
पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में चल रहा अभियान, प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पांडेय के नेतृत्व में पहुंची टीम !
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया, बहराइच।
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में जिले में मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना रिसिया के प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पांडेय के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने ग्राम सईदा बभनी में स्थापित मूर्ति पंडाल का निरीक्षण किया। टीम ने मौके पर पहुंचकर पंडाल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
शारदीय नवरात्र एवं दुर्गा पूजा महोत्सव के मद्देनजर पुलिस की ओर से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मिशन शक्ति टीम की सक्रियता का उद्देश्य त्योहार के दौरान श्रद्धालुओं के बीच सुरक्षा का भरोसा बनाए रखना और महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए जागरूकता बढ़ाना है।
महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष जोर –
प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पांडेय के नेतृत्व में मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा संबंधी उपायों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस की इस पहल से महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है।
