आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

गायत्री विद्यापीठ पीजी कॉलेज में ‘बुक इज अवर बेस्ट फ्रेंड’ विषय पर छात्र संगोष्ठी आयोजित !

0

वैल्यू एडेड कोर्स के तहत विद्यार्थियों ने रखे विचार, अंग्रेजी भाषा और व्यक्तित्व विकास पर दिया गया जोर !

ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद

 आज का भारत लाइव

रिसिया, बहराइच।

गायत्री विद्यापीठ पीजी कॉलेज, रिसिया में सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को अंग्रेजी विभाग की ओर से संचालित वैल्यू एडेड कोर्स के अंतर्गत ‘बुक इज अवर बेस्ट फ्रेंड’ विषय पर छात्र संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए पुस्तकों के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।

 

महाविद्यालय में अंग्रेजी विभाग के इंचार्ज डॉ. मिथिलेश कुमार चौधरी के निर्देशन में सत्र 2026-27 से अंग्रेजी विषय में वैल्यू एडेड कोर्स संचालित किया जा रहा है। इस पाठ्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के अंग्रेजी भाषा ज्ञान, संप्रेषण कौशल, व्यक्तित्व विकास तथा व्यावहारिक दक्षताओं को निखारना है।

वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक एवं वैश्विक परिवेश में अंग्रेजी भाषा का प्रभावी ज्ञान विद्यार्थियों के शैक्षिक, व्यावसायिक और सामाजिक जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए पाठ्यक्रम में प्रोफेशनल कम्युनिकेशन, इंटरव्यू स्किल्स, प्रेजेंटेशन स्किल्स, ग्रुप डिस्कशन, पब्लिक स्पीकिंग, व्यवहार कुशलता तथा आत्मविश्वास विकसित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

संगोष्ठी में मधु वर्मा, संजना, अलीजा, नूरी परवीन, समीना फातिमा, साधना वर्मा, अलका वर्मा, राधा देवी और मयंक सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने ‘बुक इज अवर बेस्ट फ्रेंड’ विषय पर अपने विचार साझा करते हुए पुस्तकों को ज्ञान, शिक्षा और व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने, अंग्रेजी भाषा में संवाद करने तथा सार्वजनिक मंच पर आत्मविश्वास के साथ बोलने का अवसर मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story