पढ़ाई के साथ संस्कार और भक्ति का पाठ, 82 विद्यार्थियों ने देखी ‘हनुमान अंश’ फिल्म ।
सहजनवां, गोरखपुर।
मुरारी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मेजर साकेत जी की पहल पर को-एजुकेटर टीम एवं प्रॉक्टोरियल बोर्ड में चयनित 82 छात्र-छात्राओं को हरिओम मल्टीप्लेक्स में ‘हनुमान अंश’ फिल्म दिखाई गई। फिल्म के माध्यम से विद्यार्थियों को भक्ति, सेवा, अनुशासन और संस्कारों का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाएं भी मौजूद रहे। फिल्म के बाद सभी को प्रसाद स्वरूप लड्डू वितरित किए गए।
