श्रमिको के लिए सुनहरा अवसरआई.टी.आई प्रधानाचार्य

0

श्रमिको के लिए सुनहरा अवसर=आई.टी.आई प्रधानाचार्य

संत कबीर नगर: प्रधानाचार्य आई.टी.आई0 उदय नारायण ने बताया है कि इजराइल देश में निर्माण श्रमिकों को रोजगार प्रदान करने की प्रक्रिया में भारत सरकार एवं इजराइल सरकार के मध्य हुए अनुबंध के क्रम में एन०एस०डी०सी० कियान्वयन संस्था नामित है। एन०एस०डी०सी० द्वारा पी०आई०बी०ए० के साथ समन्वय स्थापित करते हुए निम्नवत कैटगरी के निर्माण श्रमिकों को इजराइल भेजे जाने की कार्यवाही की जानी है। उन्होंने बताया कि फ्रेम वर्क/शटरिंग कारपेन्टर, आयरन बेन्डिग, सिरेमिक टाइल एवं प्लास्टरिंग हेतु भेजा जाना है। जिसके लिए श्रमिक की उम्र सीमा 25-45 वर्ष, कम से कम 03 वर्ष की वैधता का पासपोर्ट, सम्बन्धित ट्रेड में कम से कम 03 वर्ष का कार्य अनुभव एवं इजराइल में पूर्व में कार्य न किया हो।
उन्होंने बताया कि अन्य सम्बन्धित शर्तें एवं अर्हताएं सेवायोजन विभाग के पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर उल्लिखित है। इस हेतु अर्हता प्राप्त इच्छुक निर्माण श्रमिकों को सेवायोजन विभाग के एकीकृत पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर जॉबसीकर के रूप में जाकर इजराइल हेतु पंजीकरण कराना है। इजराइल सरकार की संस्था पी०आई०बी०ए० द्वारा निर्माण श्रमिकों के चयन हेतु प्रोफेशनल टेस्ट ड्राइव की कार्यवाही से पूर्व पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिकों के अंग्रेजी भाषा के ज्ञान के मूल्यांकन सम्बन्धी प्री स्क्रीनिंग की कार्यवाही जनपद के नोडल आई० टी०आई० के प्रधानाचार्य एवं सेवायोजन कार्यालय के जिला रोजगार सहायता अधिकारी द्वारा की जायेगी। प्री-स्क्रीनिंग की कार्यवाही इजराइल में श्रमिकों को भेजने हेतु चयन कार्यवाही की प्रथम चरण की प्रकिया है। इसके उपरान्त प्री स्कीनिंग में उत्तीर्ण श्रमिकों का आर0पी0एल कराया जायेगा आर0पी0एल0 प्रमाण-पत्र प्राप्त श्रमिकों के चयन हेतु इजराइल की संस्था पी०आई०बी०ए० द्वारा प्रोफेशनल टेस्ट लिया जायेगा। इस टेस्ट में उत्तीर्ण श्रमिकों के पुलिस वेरीफिकेशन एवं मेडिकल की कार्यवाही की जायेगी। प्री-स्क्रीनिंग / आर0पी0एल0 की कार्यवाही किसी भी प्रकार से श्रमिकों के इजराइल भर्ती हेतु चयन होने की वैधता नहीं है, अपितु पीआईबीए द्वारा चयन की कार्यवाही का एक चरण है। आई.टी.आई० एवं सेवायोजन कार्यालय द्वारा इजराइल की संस्था पी०आई०बी०ए० को चयन की कार्यवाही हेतु सम्बन्धित ट्रेड के निर्माण श्रमिक उपलब्ध कराना है। अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों को इजराइल भेजे जाने का कार्य एन०एस०डी०सी० व पी०आई०बी०ए० द्वारा किया जाना है।
उन्होंने बताया कि उपरोक्त ट्रेड से सम्बन्धित जनपद के निर्माण श्रमिकों हेतु रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण की सुविधा प्रारम्भ हो गयी है। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी जनपद के सेवायोजन कार्यालय अथवा कॉल सेन्टर नम्बर-155330 के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...